Bhagalpur news पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न, निकाला जुलूस

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न, निकाला जुलूस

हलगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं जश्न मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रवादी विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनता के विश्वास की जीत बताया.

विज्ञापन

कहलगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं जश्न मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रवादी विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनता के विश्वास की जीत बताया. मौके पर बद्री मंडल, ललन झा, मनोज दुबे, संजय केसरी, नंदन शर्मा, रामकुमार पाठक, सुशांत सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे. सुलतानगंज पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर सुलतानगंज के अजगैवीनाथ पश्चिम मंडल में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी जाहिर की उत्सव मनाया. कार्यक्रम में गौतम सिन्हा, कुमार मंगलम, अभिषेक सिंह, मुक्ति कुमार, गोलू, सचिन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. सन्हौला. भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जम कर आतिशबाजी की व विजय जुलूस निकाला. मौके पर गोपाल मंडल, जीतेंद्र साह, सुधांशु झा,राजकुमार चौधरी, नवीन पासवान, सुनील झा, मनोज साह, गौतम कुमार, शंभु मंडल, परमेश्वर साह, मनोज झा, रुपेश सिन्हा, मृत्युंजय कुमार, विकाश, चंदन, विनोद गौरव, सुशील उपस्थित थे. पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की खुशी में गोराडीह मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. भाजपा समर्थकों ने एक-दूसरे को गुलाल व अबीर लगा बधाई दी और मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया. मौके पर दिनेश मंडल, अरुण कुमार, दुर्गेश कुमार, दया सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. बिहपुर. पटना में बिहपुर विस के भाजपा विधायक इं शैलेंद्र के नेतृत्व में जीत पर जश्न मनाया. विधायक ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं में झालमुड़ी बांट कर खुशी साझा की. विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है और भाजपा की जीत इसका प्रमाण है. मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे. भाजपा की जीत पर नवगछिया में विजय जुलूस निकाला गया. जुलूस में नारा लगाया गया कि जहां जन्मे डॉ मुखर्जी वह बंगाल हमारा है. नरेंद्र मोदी जिंदाबाद अमित शाह जिंदाबाद. कार्यकर्ताओं ने पटाखा छोड़ा एवं वैशाली चौक से जुलूस निकाल कर महाराज जी चौक पर समाप्त किया. कार्यक्रम में अनिल कुमार यादव, मनोज कुमार पांडेय, बासुकी मंडल, मुरारी चिरानिया, कुणाल गुप्ता, कौशल जायसवाल, अभिनंदन यादव, अनिल केजरीवाल, आलोक सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन