bhagalpur news. भाई ने सुलेखा के आत्महत्या मामले में उसके प्रेमी पर दर्ज कराया केस

मृतका के प्रेमी पर केस दर्ज.
–मृतका के परिजनों का आरोप, प्रेमी ने बहन की हत्या की
जोगसर थाना क्षेत्र के दीपनगर में युवती सुलेखा के आत्महत्या मामले में उसके प्रेमी पर केस दर्ज किया गया है. आरोपी प्रेमी मंजीत अररिया के रानीगंज का रहने वाला है. मृतका के भाई धीरज कुमार साह ने अपने बयान पर केस दर्ज कराया है. भाई का कहना है कि मंजीत से उनकी बहन का प्रेम संबंध था. उनकी बहन उससे शादी करना चाहती थी. पहले लड़का भी शादी के लिए तैयार था. बाद में वह पीछे हट गया. उसी से आहत होकर उनकी बहन ने आत्महत्या कर ली.दरअसल, बुधवार की देर शाम युवती का शव कमरे में फंदे से लटका बरामद किया गया था. उधर, मां फुचिया देवी ने कहा कि साजिश के तहत बेटी सुलेखा की हत्या की गयी. पांच अप्रैल को सरधो स्थित घर आयी थी. बढ़िया से बात की थी. छह अप्रैल को भी फोन कर बात की. सबकुछ ठीक था. किसी बात को लेकर उसे तनाव भी नहीं था. मां ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या कर उसे लटका दिया गया. पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही थी. तीन बहन में सुलेखा सब से छोटी थी. बड़ी बहन गीता देवी व रीता देवी ने कहा कि सुलेखा पढ़ाई में काफी तेज थी. एसएम कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी. खुद काम करके अपनी पढ़ाई कर रही थी.
बहनों ने भी आरोप लगाया कि सुलेखा काफी समझदार थी. वह आत्महत्या नहीं कर सकती है. उनका कहना था कि मंजीत नामक युवक ने ही उसकी बहन की हत्या की है. सुलेखा की मौत से परिवार के लोगों को रो-रो कर बुरा हॉल था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. उधर, घटना को लेकर जोगसर थाना की पुलिस छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस को मौके पर युवती का मोबाइल फोन भी मिला है. लगे सिम से मामले की जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




