bhagalpur news. महता पोखर अलीनगर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Updated at : 17 Apr 2025 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. महता पोखर अलीनगर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

ग्राम पंचायत परघड़ी अंतर्गत महता पोखर अलीनगर में कुछ ग्रामीणों द्वारा पोखर पर झोपड़ी, तो कुछ लोग अपना पक्का मकान बना लिए थे

विज्ञापन

सबौर ग्राम पंचायत परघड़ी अंतर्गत महता पोखर अलीनगर में कुछ ग्रामीणों द्वारा पोखर पर झोपड़ी, तो कुछ लोग अपना पक्का मकान बना लिए थे. जिसे बुधवार को सबौर अंचल अधिकारी सौरभ कुमार सवौर थाने के अधिकारी व बल के साथ अतिक्रमण को हटाया. बुलडोजर से चार-पांच झोपड़ी तोड़ने के बाद ग्रामीणों ने मकान खाली करने के लिए अंचलाधिकारी से कुछ दिनों की मोहलत मांगी. जिसके बाद अंचलाधिकारी ने कुछ दिनों का समय दिया. ग्रामीण ने कहा कि इस पोखर से कुछ दिन पहले हम लोग अपने खेत में पटवन भी करते थे. पोखर से किसानों के पटवन के लिए चैनल नाला बना था, लेकिन अतिक्रमण होने के बाद नाला भी बंद हो गया और पोखर में पानी भी नहीं रहता है. जिसके कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. किसानों का कहना है कि यदि इस पोखर को फिर से पुनर्जीवित कर दिया जाए तो हमलोगों को लाभ होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन