ePaper

बिहार के इस शहर से खुलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलेगी स्टेशन की जानकारी, जानिए रेलवे का प्लान

Updated at : 22 Aug 2025 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: मेट्रो व वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तर्ज पर अब भागलपुर से खुलने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में सवार यात्रियों को आने वाले स्टेशनों की जानकारी मिलेगी. इन ट्रेनों में अब डिजिटल अलार्म लगाने की तैयारी की गई है. इसकी शुरुआत रेलवे द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कर दी गई है. अब रेलवे जल्द ही प्रीमियम ट्रेनों में भी यह सुविधा शुरू करने जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Train News: मेट्रो व वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तर्ज पर अब भागलपुर से खुलने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में सवार यात्रियों को आने वाले स्टेशनों की जानकारी मिलेगी. इन ट्रेनों में अब डिजिटल अलार्म लगाने की तैयारी की गई है. इसकी शुरुआत रेलवे द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कर दी गई है. अब रेलवे जल्द ही प्रीमियम ट्रेनों में भी यह सुविधा शुरू करने जा रही है. बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में बोगी में अंदर के दरवाजे के पास ही डिजिटल इस्क्रॉल चलता रहता है. जिस पर स्टेशन का नाम आता है.

अलार्म सिस्टम से यात्रियों को होगी सुविधा

इस अलार्म से सबसे अधिक सुविधा रात में सफर कर रहे यात्रियों को मिलेगी. अक्सर ऐसा देखा जाता है कि रात के वक्त यात्री सोए रहते हैं और उन्हें उतरने वाले स्टेशन की सही जानकारी नहीं मिल पाती है. इस नए सिस्टम के लग जाने से स्टेशन पहुंचने से कुछ मिनट पहले स्टेशन की सूचना प्रसारित की जायेगी. इससे यात्रियों को सुविधा यह होगी कि वह बिना अफरा-तफरी के ट्रेन से उतर सकेंगे.

इन ट्रेनों में लगेगा सिस्टम

रेलवे के अनुसार यह सिस्टम भागलपुर से खुलने वाली व मालदा स्टेशन और भागलपुर स्टेशन होकर जाने वाली ट्रेनों में लगाये जायेंगे. भागलपुर से खुलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस, गरीब रथ, एलटीटी एक्सप्रेस, अजमेर एक्सप्रेस, वनांचल एक्सप्रेस, भागलपुर-जय नगर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में यह सिस्टम लगाए जाएंगे.

अब कोच अटेंडेंट नहीं देते स्टेशन की जानकारी

बता दें कि पहले एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी बोगी में सफर करने वाले यात्रियों को रात में कोच अटेंडेंट की ओर से जानकारी दी जाती थी कि आपका स्टेशन आने वाला है. अब ऐसा नहीं होता है. रात के दौरान जानकारी नहीं मिलने से कई बार ऐसा हो चुका है कि यात्री अपने स्टेशन पर उतरने से वंचित रह जाते हैं या फिर अफरातफरी में उतरने के लिए मजबूर होते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पहले प्रीमियम ट्रेनों में लगेगा अलार्म

मालदा डिवीजन के एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद ने बताया कि यह अलार्म सिस्टम पहले भागलपुर से खुलने वाली प्रीमियम ट्रेनों में लगायी जायेगी. इसके बाद इसे सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में लगाया जायेगा. इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. रेलवे सुविधाजनक यात्रा मुहैया कराने के प्रति प्रतिबद्ध है.

इसे भी पढ़ें: यात्रियों के लिए खुशखबरी! बिहार के इन तीन रूटों की चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों पर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन