Bihar Tourism: डॉल्फिन्स की अठखेलियां और फन एक्टिविटीज, इस जिले के लोगों को खास तोहफा, जानिए पूरा प्रोजेक्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Jun 2025 2:17 PM
Bihar Tourism (सांकेतिक फोटो)
Bihar Tourism: बिहार के भागलपुर में गंगा किनारे कुछ ऐसा बन रहा है जो आपकी शामें बदल सकती है. ठंडी हवा, सुनहरी रौशनी और कुछ खास नजारे… जानिये क्या है वो नया सपना जो अब हकीकत बनने जा रहा है.
Bihar Tourism: अगर आप भागलपुर में रहते हैं या वहां घूमने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. अब भागलपुर में भी गंगा किनारे बैठकर सुकून के पल बिताना और खूबसूरत नजारे देखना पहले से ज्यादा आसान होने वाला है.
12 किलोमीटर लंबा होगा यह रिवर फ्रंट
भागलपुर में गंगा किनारे एक बड़ा रिवर फ्रंट तैयार किया जा रहा है, जो बरारी घाट से चम्पानगर तक करीब 12 किलोमीटर लंबा होगा. इस प्रोजेक्ट में लगभग 163 करोड़ रूपए खर्च किये जा रहे हैं. फिलहाल, बरारी घाट पर काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही यह हिस्सा आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.
कई फन एक्टिविटीज होंगी शामिल
यह रिवर फ्रंट सिर्फ बैठने और टहलने की जगह नहीं होगी, बल्कि यहां योग, स्केटिंग, पढाई, गीत-संगीत और नौका विहार जैसी कई फन एक्टिविटीज की सुविधा भी मिलेगी. यह जगह युवाओं और बच्चों के लिए भी काफी आकर्षक बन जाएगी.
गंगा की खूबसूरती और डॉलफिन का करतब
शाम के समय ढलते सूरज की रौशनी जब गंगा के पानी पर पड़ती है और डॉल्फिन्स पानी में अठखेलियां करती है तो नजारा बेहद शानदार होता है. रिवर फ्रंट से यह दृश्य और भी नजदीक से देखे जा सकेंगे, जिससे लोगों को प्रकृति की ओर करीब जाने का अनुभव मिलेगा.
बढेगा पर्यटन, शहर को मिलेगी नई पहचान
रिवर फ्रंट के तैयार होने से भागलपुर को एक नया टूरिस्ट स्पॉट मिलेगा. पर्यटक यहां गंगा की सुन्दरता के साथ आस-पास के घाटों, बाजारों और ऐतिहासिक जगहों को भी एक्स्प्लोर कर सकेंगे. यह प्रोजेक्ट न सिर्फ विकास का प्रतीक है, बल्कि शहर को एक नई पहचान और गौरव भी देगा.
(सुमेधा श्री की रिपोर्ट)
Also Read: दरभंगा के इस कुक के बिना नहीं चलता है फराह खान का काम, रखती हैं बेहद खास ख्याल, किचन में लगवाया एसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










