ePaper

बिहार में चूजे की मौत और पक्षियों के घोंसले उजाड़ने पर FIR, वन विभाग ने की ऐसी कार्रवाई

Updated at : 14 Sep 2025 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
FIR lodged in Bihar over death of chick and destruction of bird nests

सांकेतिक फोटो

Bihar News: भागलपुर के नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर वर्षों पुराने दरख्त पाकड़ के एक पेड़ की डाली काटने के कारण पक्षियों के घोंसले के टूटने से पनडुब्बी कौवे एवं बगुले के चूजे की मौत हो गई. जिसके बाद वन विभाग ने लापरवाह लोगों पर सख्त कार्रवाई की है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के भागलपुर में पनडुब्बी कौवे के एक चूजे की मौत और पक्षियों के घोंसले उजाड़ने पर वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. जिसके तहत केस दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर वर्षों पुराने दरख्त पाकड़ के एक पेड़ की डाली काटने के कारण पक्षियों के घोंसले के टूटने से पनडुब्बी कौवे एवं बगुले के चूजे की मौत हो गई.

लापरवाह के खिलाफ कार्रवाई

इस घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने लापरवाह लोगों पर सख्त कार्रवाई की है. इस मामले में वनपाल सोनी कुमारी ने अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम 1972 की धारा 50 के तहत मामला दर्ज किया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुराने पाकर के पेड़ की कटाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगछिया रेलवे स्टेशन पर वर्षों पुराना पाकड़ का पेड़ काटने से कई पक्षियों का घर बेघर हो गया. सिर्फ इतना ही नहीं इस लापरवाही के चलते एक चूजे की मौत भी हो गई.

मामले को गंभीरता से देख रहा रेलवे

वन विभाग के रेंज ऑफिसर ने इस मामले की विशेष जांच कर अगली कार्रवाई का आदेश दिया है. वहीं रेल प्रशासन का कहना है कि पाकड़ के पेड़ की कटाई मजबूरी में की गई, लेकिन इससे पक्षियों को नुकसान हुआ है. रेलवे इस मामले को गंभीरता से देख रहा है.

इसे भी पढ़ें: अब यह टीम परखेगी पटना मेट्रो की सुरक्षा, जानिए आगे की तैयारी

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन