ePaper

Bihar News: भागलपुर सदर अस्पताल में मरीज व सुरक्षा गार्ड के बीच हुआ मारपीट, जानें क्या है वजह

Updated at : 04 Sep 2024 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: भागलपुर सदर अस्पताल में मरीज व सुरक्षा गार्ड के बीच हुआ मारपीट, जानें क्या है वजह

सांकेतिक

Bihar News: बिहार में भागलपुर सदर अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र परिसर में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. घटना सुबह करीब 9.30 बजे की है. दरअसल, अल्ट्रासाउंउ मशीन में बार-बार आ रही खराबी के कारण जांच में विलंब हो रहा था. केंद्र के बाहर जांच कराने आये मरीज व परिजन विलंब के कारण शोरगुल करने लगे.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में भागलपुर सदर अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र परिसर में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. घटना सुबह करीब 9.30 बजे की है. दरअसल, अल्ट्रासाउंउ मशीन में बार-बार आ रही खराबी के कारण जांच में विलंब हो रहा था. केंद्र के बाहर जांच कराने आये मरीज व परिजन विलंब के कारण शोरगुल करने लगे. जब सुरक्षा गार्डों ने भी बहस शुरू की तो मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया.

मरीज ने बताया

नाथनगर के मरीज मनीष कुमार ने बताया कि वह अपनी गर्भवती पत्नी का अल्ट्रासाउंड जांच के लिए दो दिन से सदर अस्पताल आ रहे थे. लेकिन जांच केंद्र पर कतार में खड़े लोगों की बजाय बाहरी लोगों का जांच होने लगा. जब इसका विरोध किया गया तो कई गार्ड मिलकर मेरे ऊपर डंडा बरसाने लगे. मारते हुए मुझे अस्पताल के बाहर गेट तक खदेड़ दिया गया. गेट के पास सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सकते हैं. वहीं सुरक्षा गार्ड ने बताया कि मरीज का परिजन गार्ड से लड़ाई करने लगा. इसलिए उसे कतार से बाहर करना पड़ा.

महिला पुलिसकर्मी को पकड़ लिया कॉलर

अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र पर मारपीट की घटना की जानकारी तत्काल 112 पर डायल कर पुलिस को दी गयी. थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची. जब मरीजों ने गार्ड की शिकायत की तब पुलिस गार्ड को डांटने लगे. मामला बढ़कर हाथापायी तक पहुंच गयी. पुलिस ने कुछ गार्ड को पकड़कर जीप पर भी बिठाने का प्रयास किया. जांच केंद्र में अफरातफरी का माहौल हो गया. इसी दौरान एक गार्ड ने एक महिला पुलिसकर्मी पूनम कुमारी को गाली दी, वहीं कॉलर पकड़ लिया. महिला पुलिसकर्मी ने गार्ड के खिलाफ केस करने की बात कही. हालांकि दोनों पक्षों के बीच थोड़ी देर बाद सुलह हो गयी. जांच का काम फिर से शुरू किया गया.

पांच साल पुरानी मशीन दे रहा धोखा

अल्ट्रासाउंड केंद्र के कर्मचारी अखिलेश कुमार ने बताया कि यह मशीन पांच साल पुराना हो चुका है. इसे सर्विसिंग की जरूरत है. 20-25 जांच के बाद मशीन हैंग करने लगता है. मायागंज अस्पताल के ओपीडी की तरह सदर अस्पताल में भी दूसरा मशीन भी लग जाये तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी.

Also Read: सासाराम सदर अस्पताल में होगी डीएनबी कोर्स की पढ़ाई, एमबीबीएस डॉक्टर बनेंगे स्पेशलिस्ट

दोनो पक्षों में हुआ सुलह

अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र पर गार्ड व मरीजों के बीच थोड़ी कहासुनी हो गयी थी. दोनों पक्षों में सुलह करा दिया गया. सरकार से एक नयी अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग की गयी है. मशीन की आपूर्ति जल्द होगी. पुराने मशीन में खराबी नहीं है, उसके प्रिंटर में तकनीकी खामी आयी थी, जिसे ठीक कर लिया गया है.
डॉ राजू, सदर अस्पताल के प्रभारी

ये भी पढ़ें: छपरा में हुआ बड़ा हादसा, सैंकड़ों लोग हुए घायल

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन