bhagalpur news. सुलतानगंज के स्कूलों में हाइजिन किट का वितरण शुरू

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

सुलतानगंज प्रखंड के हाई स्कूलों में छात्राओं के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए हाइजीन किट का वितरण किया जा रहा है

विज्ञापन

सुलतानगंज प्रखंड के हाई स्कूलों में छात्राओं के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए हाइजीन किट का वितरण किया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य किशोरावस्था की छात्राओं को स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे वे बिना संकोच और असुविधा के विद्यालयी गतिविधियों में भाग ले सकें. बीआरसी के लेखापाल पवन कुमार ने बताया कि प्रखंड के 25 हाई स्कूलों में कुल 1657 हाइजीन किट छात्राओं के बीच वितरित किए जाने हैं. हाइजीन किट में शामिल आवश्यक सामग्री छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कम करने में सहायक होती है. बताया कि किट का नियमित उपयोग करने से छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, आत्मविश्वास विकसित होगा और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से विद्यालय में अनुपस्थिति की समस्या में भी कमी आएगी. पवन कुमार ने कहा कि जिन विद्यालयों द्वारा अब तक किट का उठाव नहीं किया गया है, उन्हें अविलंब उठाव करने का निर्देश दिया गया है, ताकि सभी पात्र छात्राओं तक समय पर किट पहुंच सके. शिक्षा विभाग की इस पहल को छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन