Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा 7 फ्लोर का मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, निर्माण की प्रक्रिया शुरू
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Mar 2025 9:09 PM
AI फोटो
Bihar News: भागलपुर टाउन में नगर निगम की ओर से जारी दो बिड मेथेलॉजी के तहत निविदा 08 एवं 09 अप्रैल को खुलेगा. इसके साथ कंसल्टेंट एजेंसी चयनित हो जायेगी. चयनित एजेंसी के लिए डिजाइन, ड्राइंग, सर्वेक्षण, अनुसंधान, परीक्षण, प्राक्कलन निर्माण के साथ डीपीआर बनना अनिवार्य होगा. इससे पहले प्री-बिड मीटिंग होगी. इसकी तिथि 27 मार्च निर्धारित की गयी है.
Bihar News: भागलपुर शहर में नगर निगम का पहला मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स दीपनगर चौक पर बनेगा और इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. निगम की खाली जमीन पर सात फ्लोर का कॉम्पलेक्स बनेगा. यानी, जी 5 स्टोरेज बेसमेंट होगा. निगम प्रशासन ने प्रपोजल को स्वीकृत कर दिया है. यह प्रपोजल निगम की बैठक में लिया गया था और नगर सरकार की कैबिनेट ने सहमति जतायी थी, जिसके बाद प्रोसिडिंग में लाया गया था. अब निगम प्रशासन की ओर से इसको स्वीकृत करने के साथ डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए निगम कंसल्टेंट एजेंसी बहाल करने जा रही है. अल्पकालीन कोटेशन आमंत्रण सूचना जारी की है.
कारोबार के लिए मिलेगी नयी जगह, निगम के आंतरिक संसाधन में होगी बढ़ोतरी
मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनने से कारोबारियों को कारोबार के लिए एक नयी जगह मिलेगी. शहर में मार्केट का विस्तार होगा. मुख्य बाजार पर दबाव कम होगा. वहीं, दुकानें कारोबारियों को किराये पर दी जायेगी, इससे निगम के आंतरिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी. निगम की कमाई भी बढ़ेगी.

यहां भी बनेंगे मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स
- सिकंदरपुर पानी टंकी परिसर.
- नाथनगर में कांजी हाउस
- जवाहर सिनेमा रोड में अरगरा की जमीन पर
क्या बोले योजना प्रभारी
भागलपुर नगर निगम के योजना शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने कहा कि दीपनगर में मार्केटिंग कॉम्पलेक्स के लिए कोटेशन आमंत्रण सूचना जारी की गयी है. एजेंसी चयनित होने के साथ ही डीपीआर बनने लगेगा.
इसे भी देखें: Video: दानापुर की खुशबू को अचानक दिल्ली से आया मोदी के मंत्री का फोन, दिया मदद का भरोसा
इसे भी देखें: Video: बिहार में फिर वर्दी पर हमला, जहानाबाद में भयंकर बवाल, ईंट लगने से पुलिसकर्मी घायल
इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के तीन जिलों में अगले 48 घंटे होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










