ePaper

भागलपुर में शराब लदे स्कॉर्पियो के साथ तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से बिहार लाई गई थी खेप

Updated at : 29 Jul 2025 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

Bihar Liquor: झारखंड से शराब की खेप स्कॉर्पियो में रखकर लाई जा रही थी, जिसे भागलपुर पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस ने इस दौरान स्कॉर्पियो सवार एक तस्कर को भी अरेस्ट किया है. पूछताछ के दौरान इस तस्कर ने बताया कि शराब की खेप झारखंड के गोड्डा के रास्ते भागलपुर लाई गई थी.

विज्ञापन

Bihar Liquor: झारखंड से शराब की खेप स्कॉर्पियो में रखकर लाई जा रही थी, जिसे भागलपुर पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस ने इस दौरान स्कॉर्पियो सवार एक तस्कर को भी अरेस्ट किया है. पूछताछ के दौरान इस तस्कर ने बताया कि शराब की खेप झारखंड के गोड्डा के रास्ते भागलपुर लाई गई थी. यहां से अब इसे नवगछिया लेकर जाना था.

गुप्त सूचना पर पकड़ा गया तस्कर

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के गोड्डा जिला से शराब तस्कर स्कॉर्पियो में भरकर भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर भागलपुर होते हुए नवगछिया की तरफ जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. इस अभियान के दौरान पुलिस ने जीरो माइल चौक पर शराब लदे स्कॉर्पियो को पकड़ लिया.

मौके से फरार हुआ एक तस्कर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शराब तस्कर पजैसे ही पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया. आरोप है कि पुलिस के इशारा के बाद तस्कर गाड़ी साइड कर भागने की कोशिश करने लगा. तभी पुलिस बलों की मदद से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा तस्कर वहां से भाग निकला. मौके से पुलिस ने स्कॉर्पियो और शराब को जब्त कर लिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पकड़े गए शराब तस्कर से पूछताछ जारी

पुलिस पकड़े गए आरोपी तस्कर से पूछताछ कर रही है. मामले की जांच में जुटी पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक को भी खंगालने में लगी है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि शराब किसके कहने पर मंगवाई गई थी, शराब तस्करी का सरगना कौन है, समेत कई प्वाइंट्स पर पड़ताल कर रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस जल्द लॉन्च करेगी नागरिक सेवा पोर्टल, एक क्लिक पर मिलेंगी 15 सेवाएं

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन