Bihar News: भैंसुर को जब दनादन चप्पल देने लगी बहू, भागलपुर में जमीन विवाद का VIDEO वायरल
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 21 Sep 2024 11:11 AM
Bihar News: बिहार में जमीन सर्वे के बीच एक विवाद सामने आया. जमीन विवाद में एक महिला ने अपने भैंसुर को दनादन चप्पल दे दिया. उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है.
Bihar News: बिहार में जमीन सर्वे का काम इन दिनों चल रहा है. लोग अपनी-अपनी जमीन के कागज को दुरुस्त करने में लगे हैं. इस दौरान जमीन से जुड़े कई विवाद भी सामने आ रहे हैं. आपसी विवाद का एक मामला भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड का भी सामने आया है. एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है जो सन्हौला अंचल परिसर का बताया जा रहा है. जहां जमीन विवाद को लेकर एक महिला ने अपने भैंसुर पर ताबड़तोड़ चप्पल बरसाए हैं. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. अंचल कार्यालय परिसर का यह वीडियो वायरल हुआ है.
क्या है मारपीट का मामला?
एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है जो सन्हौला अंचल परिसर का बताया जा रहा है. लोगों का दावा है कि यह आपसी जमीन विवाद का मामला है. जहां एक महिला और पुरुष आपस में उलझे हुए हैं. पुरुष रिश्ते में उस महिला का भैंसुर बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, महिला घोघा क्षेत्र की रहने वाली है और उसकी जमीन सन्हौला प्रखंड क्षेत्र के अंकित्ता मौजा में है. महिला का आरोप है कि उसके अपने ही भैसुर ने उसके हिस्से की जमीन को किसी और आदमी के हाथों बेच दिया.
महिला ने अंचल परिसर में ही भैंसुर को जमकर पीटा
फर्जी तरीके से अपनी जमीन को बेचे जाने का आरोप लगाने वाली महिला का गुस्सा अंचल परिसर में ही फूट गया. उसने अपने भैंसुर का कॉलर पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दी. महिला का गुस्सा बढ़ता ही गया और उसने चप्पल खोलकर उसे भैंसुर पर बरसाने लगी. इस घटना के गवाह कई लोग बने. सभी लोग थोड़ी देर यह हाई वोल्टेज ड्रामा देखते रहे. उसके बाद महिला को समझाया-बुझाया और दोनों को अलग किया.
(सन्हौला से अंबिका शर्मा की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










