Bihar Flood 2022: भागलपुर में स्कूल का हिस्सा कोसी में विलीन, सहरसा में 2 विद्यालयों के अस्तित्व पर खतरा

Updated at : 27 Jun 2022 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Flood 2022: भागलपुर में स्कूल का हिस्सा कोसी में विलीन, सहरसा में 2 विद्यालयों के अस्तित्व पर खतरा

बिहार में बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं. कई जगहों पर कटाव ने लोगों का जनजीवन प्रभावित किया है. सहरसा और भागलपुर में सरकारी भवन कटाव की जद में आए हैं. कई जगह घर-मकान कटाव में नदी में समा रहे.

विज्ञापन

बिहार में बाढ़ (Bihar Flood) ने फिर एकबार दस्तक दी है. सूबे के कई जिले बाढ़ का दंश झेलने को मजबूर हो चुके हैं. मानसून की बारिश और नेपाल के द्वारा लगातार छोड़े जा रहे पानी से कोसी समेत कई नदियों में उफान है. वहीं इस बार भी सरकारी भवन कटाव की चपेट में आने लगे हैं. भागलपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र के कमरे बाढ़ की भेंट चढ़े जबकि सहरसा में स्कूल को कटाव ने अपना निशाना बनाया है.

सहरसा में नवसृजित विद्यालय पर बाढ़ का संकट

कोसी के के घटते बढ़ते जल स्तर से कटाव ने उग्र रूप धारण कर लिया है. कटाव ने इस बार सहरसा के हाटी पंचायत के मुरलीपुर गांव वार्ड नंबर नौ एवं नवसृजित विद्यालय देवका को अपना निशाना बनाया है. नवसृजित विद्यालय देवका से महज 100 फीट की दूरी पर कटाव ने उग्र रूप धारण कर लिया है. जहां सैकड़ों परिवार में आशियाना विलीन होने का भय बना हुआ है.

स्कूल का अस्तित्व खतरे में

प्रशासनिक अधिकारी एवं जल संसाधन विभाग के द्वारा कटाव रोकने के लिए अगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो, राजकीय बुनियादी विद्यालय कठुआर एवं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय देवका का अस्तित्व कोसी नदी में कटकर विलीन हो जाएगा.

Also Read: Bihar Flood 2022: कोसी-सीमांचल क्षेत्र में बाढ़ की क्या है स्थिति? मुंगेर में भी गंगा के जलस्तर को जानें
कहारपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र के दो कमरे कोसी में समाये

भागलपुर के बिहपुर अंतर्गत हरिओ पंचायत के कोसी पर गांव कहारपुर के वार्ड नंबर 04 व 05 में कटाव का सिलसिला जारी है. शनिवार की रात स्वास्थ्य उपकेंद्र के दो कमरे कोसी के गर्भ में समा गये. ग्रामीणों ने बताया कि कमरों के पानी में गिरने पर तेज आवाज हुई. लोगों ने बताया कि कोसी तेजी से कटाव करते हुए गांव की ओर बढ़ रही है.

गांव के विषहरी मंदिर पर कटाव का खतरा

गांव का विषहरी मंदिर कटाव से अब मात्र 15 फीट की ही दूरी पर रहा गया है. रविवार को भी कटाव के मुहाने पर आये घरों को लोग तोड़ कर सामान सुरक्षित जगहों पर ले जा रहे थे. शौचालय और चापाकल नदी में विलीन हो जाने से लोगों को परेशानी हो रही है. कटाव से बेघर हो चुके लोगों ने कहा हमलोग भगवान भरोसे जी रहे हैं. प्रशासन से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है.

Published By: Thakur Shaktilochan

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन