बिहार में पत्नी को मारी गोली फिर खुदकुशी की कोशिश, मां के पेट को चीरती बेटी के सीने में फंसी बुलेट

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Crime: भागलपुर में एक नाराज पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी. वह गोली महिला को चीरते हुए पास ही सो रही बेटी के सीने में जा फंसी. जिसके बाद दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. सिर्फ इतना ही नहीं, हमले के बाद उसने खुद की भी जान लेने की कोशिश की. उसने अपने पेट में चाकू मार लिया, जिसमें वह घायल हो गया.
Bihar Crime: भागलपुर में एक नाराज पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी. वह गोली महिला को चीरते हुए पास ही सो रही बेटी के सीने में जा फंसी. जिसके बाद दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. सिर्फ इतना ही नहीं, हमले के बाद उसने खुद की भी जान लेने की कोशिश की. उसने अपने पेट में चाकू मार लिया, जिसमें वह घायल हो गया. तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
अवैध संबंध का मामला
यह घटना शनिवार देर रात गोराडीह थाना इलाके के बदलूचक गांव की है. गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं है. खबर है कि पति को शक था कि पत्नी का किसी से अफेयर है और इसी संदेह में इस घटना को अंजाम दिया गया है.
पुलिस कस्टडी में आरोपी का इलाज
जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान बदलूचक निवासी मोहम्मद मजहर, उसकी पत्नी अफरोज (38) और बेटी शकीला (15) के रूप में हुई है. घायल महिला की गंभीर हालत को देखते प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है. वहीं, बेटी का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में इलाज जारी है. गोली उसके सीने में फंसी हुई है. घायल आरोपी मोहम्मद अजहर का भी पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है. अस्पताल में भर्ती बेटी का कहना है कि मैं सो रही थी, तभी अचानक अब्बा ने गोली चलाई. फायरिंग की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य और आसपास के लोग भी पहुंचे.
गुस्से में मारी गोली
अस्पताल में भर्ती आरोपी ने कहा कि मैं गुस्से में था, इसलिए गोली चला दी. फिर उसने कहा कि गोली चलाने के बाद भीड़ जुट गई, इसलिए जमीन पर गिरा चाकू मैंने अपने पेट में घोंप लिया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पति ने पत्नी-बेटी को गोली मारी: डीएसपी
मामले की सूचना मिलते ही गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी. आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर इलाज कराया जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में बदलेगी सड़कों की तस्वीर, सुगम यातायात को एनएच से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




