ePaper

Bihar News: भागलपुर में ध्वस्त हुई पुलिया, गंगा की तेज धार में समाने का वीडियो देखिए...

Updated at : 03 Oct 2024 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: भागलपुर में ध्वस्त हुई पुलिया,  गंगा की तेज धार में समाने का वीडियो देखिए...

Bihar News: भागलपुर में गंगा की तेज धार में एक पुलिया समा गयी. कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया. जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन

Bihar : कोसी और गंगा में बढ़े जलस्तर का भागलपुर में भी असर दिखा है. एकतरफ जहां कोसी का उग्र रूप देखने को मिल रहा है तो दूसरी तरफ गंगा में भी हलचल तेज हुई है. कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा है. इधर, पानी के तेज बहाव की वजह से पुल-पुलिया ध्वस्त होने का सिलसिला भी थम नहीं रहा है. भागलपुर के पीरपैंती में गुरुवार को एक पुलिया ध्वस्त होकर पानी में समा गयी. पानी का तेज बहाव उसे अपने साथ बहा ले गया जिससे बड़ी आबादी का संपर्क भंग हुआ है.

गंगा में समायी पुलिया, कई गांवों की बढ़ी मुश्किलें

गुरुवार को बाखरपुर, बाबूपुर, तिलकधारीटोला, मोहनपुर, गोविंदपुर तथा अन्य गांवों को पीरपैंती बाजार तथा प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली मुस्तफापुर चौखंडी की पुलिया टूटकर गंगा में समा गयी. इसका वीडियो भी सामने आया है. इस पुलिया के ध्वस्त होने से अब ना तो पीरपैंती बाजार की ओर से और ना ही मिर्जाचौकी से इन पंचायतों तक सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है. बता दें कि आरडब्लूडी की सड़क पर इस पुलिया को बनाया गया था जो अब ध्वस्त हो गया है. बरसात के पहले से ही इसकी जर्जर हालत को देखते हुए विभाग द्वारा इस पुल से बड़ी गाड़ियों का परिचालन बंद करा दिया गया था.

ALSO READ: Video: बाढ़ पीड़ितों के बीच दौड़ती पप्पू यादव की बुलेट, कहीं नोटों की गड्डी तो कहीं राशन बांट रहे सांसद

गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा

बता दें कि कहलगांव में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. एकबार फिर से जलस्तर खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है. केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के अनुसार बुधवार की शाम जलस्तर 31:74 मीटर पर पहुंच गया था ,जो खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर ऊपर है. गंगा प्रति एक घंटे में एक सेंटीमीटर बढ़ रही है. जिससे गंगा किनार बसे इलाकों में फिर एकबार बाढ़ को लेकर संकट गहराने लगा है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन