bhgalpur news. विक्रमशिला के नाम से जानी जायेगी भागलपुर की नयी टाउनशिप

Updated:
विज्ञापन
bhgalpur news. विक्रमशिला के नाम से जानी जायेगी भागलपुर की नयी टाउनशिप

बिहार सरकार के नगर विकास व आवास विभाग ने गुरुवार को संकल्प जारी किया. इसके अनुसार, भागलपुर में सुनियोजित शहरी विकास के लिए ”ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप” विकसित करने की मंजूरी दी गयी है.

विज्ञापन

–कोर एरिया 861 एकड़ व स्पेशल एरिया 24000 एकड़ है.

बिहार सरकार के नगर विकास व आवास विभाग ने गुरुवार को संकल्प जारी किया. इसके अनुसार, भागलपुर में सुनियोजित शहरी विकास के लिए ””ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप”” विकसित करने की मंजूरी दी गयी है. इस नयी टाउनशिप का नाम ””विक्रमशिला”” रखा गया है. राज्य सरकार ने 22 अप्रैल को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में भागलपुर सहित 11 शहरों के आसपास ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. भागलपुर टाउनशिप के चिह्नित विशेष क्षेत्र और कोर क्षेत्र के लिए आयोजना क्षेत्र का विस्तार करते हुए मास्टर प्लान अधिसूचित किया जायेगा. इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 30 जून, 2027 तक संबंधित क्षेत्रों में भूमि के क्रय-विक्रय, हस्तांतरण, भूमि विकास और भवनों के निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है.

शहरी आयोजना के तहत होगा विकास

यह निर्णय राज्य की बढ़ती शहरी जनसंख्या और शहरों में आधारभूत सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए लिया गया है. यह विकास ””बिहार शहरी आयोजना व विकास अधिनियम, 2012 के प्रावधानों के अनुरूप होगा. इस टाउनशिप के विशेष और कोर क्षेत्र के मानचित्र व विस्तृत विवरण भी विभाग ने जारी किया है.

——————–

टाउनशिप की चौहद्दी

उत्तर : गंगा पथ

दक्षिण : पचरुखी

पूर्व : चंपानाला

पश्चिम : शाहकुंड-अकबरनगर रोड

——————

मुख्य शहर की बाउंड्री से दूरी : 04 किलोमीटर

भागलपुर रेलवे स्टेशन से दूरी : 10 किलोमीटर

सुलतानगंज प्रस्तावित हवाई अड्डा से दूरी 18 किलोमीटर

———————

कुछ प्रमुख राजस्व ग्राम, जो किये गये हैं शामिल

नाथनगर के फतेहपुर, बिहारीपुर, गंगा प्रसाद, भोलापुर, मनियारपुर चौक, पैगंबरपुर, खिलौन, पचकठिया, दौलतपुर, बसंतपुर, भारत रसलपुरा अराजी, जयतिपुर, चैननगर, अब्दुल रसूल, मनोहरपुर, मुरारपुर, राघोपुर, माधोपुर, करनपुर अराजी, खुताहा, गौरीपुर, पुरानीसराय, मथुरापुर, फतेहपुर, रत्तीपुर, एकदारी, सुजापुर, बालाचौकी, पचरुखी, अजमेरीपुर, राजपुर, बसंतपुर, खैरा, मकंदपुर, रामपुर खुर्द, दामोदरपुर, मुंजाठ, लौगेन, चंदरभानपुर, जमालपुर, हरियो, मिर्जापुर, गोलाहू, हबीबचक, शाहपुर, पटौनी, इंग्लिश, दरियापुर, चांदपुर, यदगार, दीनानाथपुर, गोबर्धनपुर, राहुतुल्ला जमादार इंग्लिश.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन