भागलपुर में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी

Updated:
विज्ञापन
भागलपुर में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी

आसमान में छाये बादल.

Bhagalpur Weather Update : मौसम विभाग ने भागलपुर में अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशाेर मिश्र की रिपोर्ट

Bhagalpur Weather Update : बिहार में मानसून की सक्रियता के बीच अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने 1 से 5 जुलाई तक दक्षिण बिहार के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. वहीं भागलपुर, बांका, रोहतास और कैमूर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

गरज-चमक और तेज हवा के साथ होगी बारिश

जारी पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. वहीं भागलपुर, बांका, रोहतास और कैमूर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Bhagalpur Weather Update : अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री रहेगा

पूर्वानुमान के मुताबिक इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 25 से 30 प्रतिशत तक रह सकती है. वहीं दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

किसानों के लिए कृषि विश्वविद्यालय की सलाह

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने किसानों के लिए मौसम आधारित कृषि परामर्श भी जारी किया है. मानसून की कमजोर स्थिति को देखते हुए जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, उन्हें मध्यम अवधि वाली धान की किस्मों का बिचड़ा गिराने तथा बीजस्थल में नमी बनाए रखने के लिए आवश्यकता अनुसार जीवनरक्षक सिंचाई करने की सलाह दी गई है. इसके अलावा किसान सबौर मोती धान और सबौर सोना जैसी धान की किस्मों की सीधी बुआई भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़े : भागलपुर समेत 5 जिलों के नए डिग्री कॉलेजों के लिए जल्द शुरू होगी पिंक बस सेवा

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन