भागलपुर समेत 5 जिलों के नए डिग्री कॉलेजों के लिए जल्द शुरू होगी पिंक बस सेवा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bhagalpur Pink Bus Service: भागलपुर, गोराडीह, पीरपैंती, बांका समेत कई नए डिग्री कॉलेजों की छात्राओं के लिए पिंक बस सेवा जल्द शुरू होगी. जानिए किन रूटों पर बसें चलेंगी, नवगछिया में क्यों अटकी योजना और कब से मिलेगा लाभ.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

Bhagalpur Pink Bus Service: कॉलेज दूर है, रोज आने-जाने में परेशानी होती है और सुरक्षित सफर की चिंता भी बनी रहती है. भागलपुर, बांका, पीरपैंती, गोराडीह समेत कई इलाकों की छात्राओं के लिए अब यह चिंता जल्द कम हो सकती है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने नए डिग्री कॉलेजों को पिंक बस सेवा से जोड़ने की तैयारी पूरी कर ली है. बसों का परिचालन केवल कॉलेजों में नियमित कक्षाएं शुरू होने की नई तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहा है.

क्लास शुरू होते ही सड़कों पर उतरेंगी पिंक बसें

उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए गांव और कस्बों से बड़ी संख्या में छात्राओं को हर दिन लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. कई जगह सार्वजनिक परिवहन की कमी और सुरक्षा संबंधी चिंताओं की वजह से पढ़ाई भी प्रभावित होती है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने नए डिग्री कॉलेजों के लिए पिंक बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है.

नोटिफिकेशन पिंक बस सर्विस

पहले यह सेवा 1 जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन कॉलेजों में नियमित कक्षाओं की तारीख आगे बढ़ जाने के कारण बसों का परिचालन भी फिलहाल टाल दिया गया है. जैसे ही नई क्लास शुरू होने की तिथि घोषित होगी, बसें भी अपने तय रूट पर चलने लगेंगी.

पटना: MLC पद की शपथ लेने के बाद पवन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की.

भागलपुर से इन कॉलेजों के लिए चलेगी बस

भागलपुर पथ परिवहन निगम ने गोराडीह और पीरपैंती के नए डिग्री कॉलेजों के लिए एक-एक पिंक बस चलाने की तैयारी कर ली है. यानी इन दोनों रूटों पर कुल दो बसों का परिचालन होगा.

Pink Bus Service

बांका जिले के चार नए डिग्री कॉलेजों तक छात्राओं को पहुंचाने के लिए तीन पिंक बसें चलाई जाएंगी. भागलपुर डिपो के पास फिलहाल छह पिंक बसें उपलब्ध हैं और इन्हीं बसों के जरिए सेवा शुरू की जाएगी.

नवगछिया की छात्राओं को अभी करना होगा इंतजार

नवगछिया की छात्राओं के लिए फिलहाल राहत की खबर अधूरी है. इसकी सबसे बड़ी वजह विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज पर बसों के परिचालन पर लगी रोक है.

जब तक इस मार्ग पर बसों के आवागमन की अनुमति नहीं मिलती, तब तक नवगछिया रूट पर पिंक बस सेवा शुरू होना मुश्किल माना जा रहा है. ऐसे में इस इलाके की छात्राओं को अभी वैकल्पिक साधनों पर ही निर्भर रहना पड़ेगा.

सिर्फ भागलपुर नहीं, तीन और जिलों को भी मिलेगा फायदा

यह योजना केवल भागलपुर प्रमंडल तक सीमित नहीं है. भागलपुर पथ परिवहन निगम के अंतर्गत आने वाले मुंगेर बस डिपो से भी पिंक बसों का संचालन किया जाएगा.

मुंगेर डिपो में उपलब्ध छह बसों में से तीन बसें जमुई, लखीसराय और शेखपुरा के नए डिग्री कॉलेजों के लिए चलाई जाएंगी. इससे इन जिलों की छात्राओं को भी सुरक्षित और नियमित परिवहन सुविधा मिल सकेगी.

ये भी पढ़ें: कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

Bhagalpur Pink Bus Service: छात्राओं की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों पर फोकस

सरकारी स्तर पर लंबे समय से यह कोशिश रही है कि छात्राओं की उच्च शिक्षा तक पहुंच आसान बनाई जाए. कई छात्राएं केवल सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन नहीं मिलने की वजह से कॉलेज जाने में कठिनाई महसूस करती हैं. पिंक बस सेवा का उद्देश्य सिर्फ सफर आसान करना नहीं, बल्कि छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना भी है.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

तैयारी पूरी, अब सिर्फ क्लास शुरू होने का इंतजार

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अनुसार मुख्यालय से नए डिग्री कॉलेजों को पिंक बस सेवा से जोड़ने के निर्देश पहले ही मिल चुके हैं. भागलपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने भी परिचालन की पूरी तैयारी कर ली है. अब बस कॉलेजों में नियमित कक्षाओं की नई तारीख घोषित होने का इंतजार है.

क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि जैसे ही कॉलेजों में पढ़ाई शुरू होने की सूचना मिलेगी, उसी के अनुरूप पिंक बस सेवा भी शुरू कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन