ePaper

शुष्क और उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग,जानें अगले 4 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

Updated at : 30 Aug 2024 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
प्रचंड गर्मी और तेज धूप

प्रचंड गर्मी और तेज धूप

Four-day Weather Forecast: शुक्रवार को जिले में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे.मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक मॉनसून की सक्रियता में कमी रहेगी, हल्की बारिश के आसार.

विज्ञापन

Four-day Weather Forecast: जिले का मौसम शुक्रवार को शुष्क व काफी ऊमस भरा रहा. दिन भर आसमान में तेज धूप खिली रही. लोग जलन व ऊमस भरी गर्मी से परेशान रहे. कभी-कभार आसमान में बादलों की आवाजाही होती रही. बावजूद जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई. जिले का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रहा. 3.8 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही.

Four-day Weather Forecast: अगले चार दिनों के मौसम का हाल

बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 31 अगस्त से चार सितंबर तक माॅनसून की सक्रियता में कमी रहेगी. जिले में केवल एक दो स्थानों पर ही हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है. इस अवधि में मध्यम से घने बादल देखें जा सकते हैं. वहीं अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. इस दौरान औसतन 10-14 किमी प्रति घंटा की गति से दक्षिण पूर्व दिशा से हवा चल सकती है.

Four-day Weather Forecast: किसानों को सलाह

उड़द की फसल में पीला मोजैक वायरस से ग्रस्त पौधों को उखाड़ कर नष्ट कर दें. ऊंची जमीन में सितंबर में अरहर की बुआई करें. सब्जियों की नर्सरी में लाही, सफेद मक्खी व चूसक कीड़ों की निगरानी करें. धान की 25-30 दिनों की फसल में प्रति हेक्टेयर 30 किलोग्राम यूरिया का छिड़काव करें.

Bhagalpur News in Hindi

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन