गर्म व उमस से लोग रहे बेहाल, भागलपुर में बारिश का बढ़ा इंतजार

Published at :29 Jun 2024 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
गर्म व उमस से लोग रहे बेहाल, भागलपुर में बारिश का बढ़ा इंतजार

गर्म व उमस से लोग रहे बेहाल, भागलपुर में बारिश का बढ़ा इंतजार

विज्ञापन

– जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में शनिवार का मौसम काफी गर्म व उमस भरा रहा. दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं हुई. दोपहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा. हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 86 प्रतिशत रही. धूप से हवा में मौजूद नमी गर्म होकर भाप में बदल गयी. इससे लोगों को 40 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ. लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार करते रहे. 7.9 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 30 जून से चार जुलाई के बीच भागलपुर जिले में तापमान में हल्की कमी रहेगी. लेकिन उमस बना रहेगा. एक से तीन3 जुलाई के बीच आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी और हवा की गति छह से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि सब्जियों और धान के बिचड़ों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं. मध्यम अवधि वाले धान की नर्सरी अभी लगा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन