भागलपुर में 27 जून से एक जुलाई तक बारिश का अनुमान

Updated at : 26 Jun 2024 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में 27 जून से एक जुलाई तक बारिश का अनुमान

भागलपुर में 27 जून से एक जुलाई तक बारिश का अनुमान

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले का मौसम बुधवार को गर्मी व ऊमस भरा रहा. हवा में नमी की मात्रा 78 प्रतिशत रही. तेज धूप में नमी गर्म होकर भाप में बदल गयी. इससे ऊमस जैसी स्थिति बन गयी. दोपहर के समय अधिकतम तापमान 37 डिग्री व सुबह के समय न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री रहा. 8.8 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 27 जून से एक जुलाई के बीच भागलपुर जिले में तापमान में कमी आयेगी. 27 जून से एक जुलाई के बीच आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस अवधि में पूर्वा हवा चलेगी और हवा की गति सात से 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. किसान अभी सिंचाई रोक सकते हैंं. मध्यम अवधि वाले धान की नर्सरी अभी लगा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन