आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे, मौसम रहेगा शुष्क

Updated at : 04 Feb 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे, मौसम रहेगा शुष्क

- मंगलवार का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा

विज्ञापन

भागलपुर जिले का मौसम मंगलवार को शुष्क रहा. दिन में धूप निकलने से लोगों को हल्की गर्मी लगी. वहीं शाम से लेकर सुबह तक हवा में ठंडक रही. मंगलवार सुबह का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा. हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 84 प्रतिशत रही. 4.9 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चली. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 05-09 फरवरी के मध्य जिले में आसमान आसमान हल्के बादल छाये रहेंगे, इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-90 प्रतिशत और दोपहर में 35-40 प्रतिशत के आसपास रहेगी. पूर्वानुमान की अवधि में 04-10 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलेगी. गर्मी में उगने वाली सब्जियों की करें बुआई : बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार के अनुसार, गरमा मौसम की सब्जियों जैसे-भिन्डी, कद्दू, कदीमा, करेला, खीरा एवं नेनुआ की बुआई के लिए खेत की तैयारी करें. पिछात बोयी गयी गेहूं की फसल में खर-पतवार नियंत्रण के कार्य को प्राथमिकता दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन