रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी

रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी
जिले के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी है. दिन के बाद रात के तापमान में भी वृद्धि जारी है. गुरुवार को दिन में शुष्क पछिया हवा चलती रही. दोपहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा. वहीं तड़के सुबह का न्यूनतम तापमान दो अंक चढ़कर 13.5 डिग्री पहुंच गया. हवा में नमी की मात्रा 84 प्रतिशत रही. 4.4 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलती रही. पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में हल्के बादल छाये रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 05-09 फरवरी के मध्य जिले में आसमान आसमान हल्के बादल छाये रहेंगे, इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री रह सकता है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-90 प्रतिशत और दोपहर में 35-40 प्रतिशत के आसपास रहेगी. पूर्वानुमान की अवधि में 04-10 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलेगी. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार के अनुसार, गरमा मौसम की सब्जियों जैसे-भिंडी, कद्दू, कदीमा, करेला, खीरा एवं नेनुआ की बुआई के लिए खेत की तैयारी करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




