Bhagalpur news बारिश से फसल नुकसान ने किसानों की बढ़ायी चिंता

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news बारिश से फसल नुकसान ने किसानों की बढ़ायी चिंता

सुलतानगंज प्रखंड क्षेत्र में बुधवार दोपहर बेमौसम बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं.

विज्ञापन

सुलतानगंज प्रखंड क्षेत्र में बुधवार दोपहर बेमौसम बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. किसानों को अपनी फसलों के नुकसान की आशंका सताने लगी है. खेतों में रखे गेहूं, सरसों, मक्का और चना की फसलों को क्षति पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है. किसानों के अनुसार कई खेतों में खड़ी फसलें बारिश से जमीन पर गिर गयी है, जबकि कटे हुए गेहूं को सुखाने के लिए खेत में रखा गया था, जो बारिश में भींगकर खराब हो रहा है. इससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गयी है. किसानों ने बताया कि इस बार गेहूं की फसल अच्छी थी और कटाई का कार्य चल रहा था. अचानक बारिश से न सिर्फ फसल भींग गयी, बल्कि मशीन से कटाई में भी दिक्कतें आने की संभावना है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम राज ने कहा कि अब तक किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में दो छात्राएं सफल

सुलतानगंज मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2025-26 में सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. राज्य शिक्षा बोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना की ओर से आयोजित राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2025-26 में मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी की वर्ग आठवीं की छात्राएं पायल कुमारी एवं दिव्या भारती सफल हुई हैं. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कल्पना रानी ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से विद्यालय का गौरव बढ़ा है. वर्ग शिक्षक राजीव रंजन ने बताया कि दोनों छात्राएं शुरू से ही प्रतिभावान रही हैं. वर्ग आठ की परीक्षा में दिव्या भारती ने प्रथम एवं पायल कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था. सफलता के उपलक्ष्य में दोनों छात्राओं को विद्यालय में पुरस्कृत भी किया गया. इस योजना के तहत दोनों छात्राओं को प्लस टू तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में सहायता मिलेगी. दिव्या भारती के पिता प्रेमसागर भारती शिक्षक हैं, जबकि पायल कुमारी के पिता गणेश दास राज मिस्त्री हैं. विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन