JDU MLA के बॉडीगार्ड ने स्मार्ट वॉच के लिए ऑनलाइन कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय को पीटा

गोपालपुर के जदयू के विधायक एक बार फिर से विवादों में हैं. डिलीवरी ब्यॉय आदित्य कुमार ने जदयू के विधायक के बॉडीगार्ड पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
भागलपुर. गोपालपुर के जदयू विधायक एक बार फिर से विवादों में हैं. डिलीवरी ब्यॉय आदित्य कुमार ने जदयू के विधायक के बॉडीगार्ड पर मारपीट करने का आरोप लगाया है कि विधायक गोपाल मंडल की उपस्थिति में उनके अंगरक्षक ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. आदित्य ने कहा कि जदयू विधायक गोपाल मंडल ने ऑनलाइन दो स्मार्ट फोन 5218 रुपये का आर्डर किया था. रविवार को उनके हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित आवास पर उसे पहुंचा दिया गया. पैकिंग खोलने पर पता चला कि उससे एक घड़ी गायब है और पैकिंग भी पहले से खुला था. इसके बाद विधायक के गार्ड कुणाल वैकुंठ सिंह ने डिलीवरी ब्यॉय आदित्य को घर पर बुलाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी.
इस संबंध में विधायक गोपाल मंडल का गार्ड कुणाल वैकुंठ सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि विधायक ने दो स्मार्ट वाच मंगवाए थे.पैकेट का सील टूटा था और उसमें से एक घड़ी भी गायब था. बु़लाने पर एक घंटे बाद डिलिवरी ब्यॉय आवास पर आया और वो अपनी गलती स्वीकार करने के बदले उनलोगों को ही गतल बताने लगा. गार्ड का कहना है कि विधायक ने जब डिलिवरी ब्यॉय को डांटा तो वह बात बदलने लगा. इधर, डिलिवरी ब्यॉय का कहना है कि विधायक के लोगों ने घड़ी और पैसा भी रख लिए. जबकि विधायक के गार्ड ने मारपीट करने और डराने धमकाने के आरोप को गलत और बेबुनियाद बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




