सरकारी पूजा के बाद खुले पट, शिव शक्ति दरबार में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
सरकारी पूजा के बाद खुले पट, शिव शक्ति दरबार में उमड़े श्रद्धालु

आदमपुर चौक स्थित आकाशवाणी परिसर के समीप बने आधुनिक एवं आकर्षक शिव शक्ति दरबार में गुरुवार सुबह 5.30 बजे सरकारी पूजा संपन्न हुई.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. आदमपुर चौक स्थित आकाशवाणी परिसर के समीप बने आधुनिक एवं आकर्षक शिव शक्ति दरबार में गुरुवार सुबह 5.30 बजे सरकारी पूजा संपन्न हुई. महंत अरुण बाबा के संचालन में विधि-विधान के साथ भगवान शिव की आराधना की गयी. पूजा के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जहां सुबह से ही दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुटने लगी.मंदिर में भगवान शिव के साथ माता पार्वती का अलग मंदिर भी स्थापित है, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. भागलपुर का यह इकलौता श्रीयंत्र युक्त मंदिर माना जाता है. मंदिर के ऊपरी तल पर त्रिपुर सुंदरी का मंदिर भी श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है. मंदिर परिसर के सामने फूल, बेलपत्र और पूजन सामग्री की उपलब्धता से भक्तों को सुविधा मिली. वहीं, श्रद्धालुओं की सेवा में शिवसेवक पूरे समय सक्रिय और तत्पर नजर आए.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन