bhagalpur news. जिले के 63 केंद्रों पर आज होगी मैट्रिक परीक्षा, 47,956 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Updated at : 16 Feb 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. जिले के 63 केंद्रों पर आज होगी मैट्रिक परीक्षा, 47,956 परीक्षार्थी होंगे शामिल

जिले मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्वक कराने की तैयारी पूरी.

विज्ञापन

एक नजर में – जिले में 25,129 छात्राएं और 22,827 छात्र, कुल 47,956 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा- भागलपुर सदर में 11,154 छात्राएं और 22,306 छात्र, कुल 33460 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

– नवगछिया में 6,751 छात्राएं और 521 छात्र, कुल 7272 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा- कहलगांव में केवल 7224 छात्राएं देंगी परीक्षा, बनाये गये हैं 10 केंद्र

– जिले में छात्राओं के लिए 30 और छात्रों के लिए बनायें गये हैं 33 केंद्र- भागलपुर सदर में छात्रों में लिए कुल 29, छात्राओं के लिए 13 केंद्र

– नवगछिया में छात्रों के लिए एक और छात्राओं के लिए बनाये गये हैं कुल 10 केंद्र- 126 कैमरों और सीसीटीवी से होगी परीक्षा की निगरानी,

संवाददाता, भागलपुर

मैट्रिक परीक्षा 2025 की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिले के 63 केंद्रों पर 47,956 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों और पर्याप्त पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी केंद्रों पर दो कैमरे या सीसीटीवी कैमरे की मदद से परीक्षा की निगरानी करायी जायेगी. परीक्षा संचालन के लिए जिले के तीनों अनुमंडल को तीन जोन में बांटा गया है. भागलपुर सदर अनुमंडल, नवगछिया और कहलगांव. तीनों अनुमंडलों में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जो परीक्षा प्रारंभ होने के 24 घंटे पहले से वर्किंग मोड में आ गया है. मुख्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी के स्तर से रेंडमाइजेशन के माध्यम से कुल 63 केंद्रों पर 2500 वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. 350 वीक्षकों को सुरक्षित भी रखा गया है. परीक्षा केंद्रों के आस पास जिलाधिकारी के आदेश से निषेघाज्ञा लागू की गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने परीक्षार्थियों से तनाव रहित हो कर परीक्षा देने की अपील की है.

हर हालत समय से पहुंचे परीक्षार्थी

पहले दिन सोमवार को दोनों पालियों में मातृभाषा की परीक्षा होगी. पहली पाली की परीक्षा 9.30 बजे शुरू होगी. जिसके लिए सेंटर पर इंट्री का समय सुबह नौ बजे तक तय किया गया है. नौ बजे के बाद केंद्र के अंदर परीक्षार्थी प्रवेश नहीं कर सकेंगे. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शुरू होगी. इसके लिए इंट्री टाइम 1.30 बजे तक तय किया गया है. परीक्षा केंद्र पर विलंब से पहुंचने वाले परीक्षार्थी अगर जबरन केंद्र के अंदर घुसने का प्रयास करेंगे तो उन्हें दो वर्षों के लिए परीक्षा से वंचित किया जाएगा जबकि अगर केंद्राधीक्षक विलंब से आने वाले परीक्षार्थी को प्रवेश देते हैं तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी.

आदर्श परीक्षा केंद्र पर रहेंगी कई तरह की सुविधाएं

जिले में चार परीक्षा केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र के रूप में डेवलप किया गया है. इनमें इंटरस्तरीय सरसहाय विद्यालय कहलगांव, श्याम सुंदर विद्या निकेतन भागलपुर, एसएम बालिका उच्च विद्यालय मिरजान हाट शामिल हैं. जानकारी मिली है कि इन केंद्रों पर विशेष सजावट के साथ साथ परीक्षार्थियों के लिए रेड कारपेट की व्यवस्था की गयी है. यहां पर रैंप, पेयजल, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गयी है.

विक्रमशिला सेतु पर सुबह 7.30 से बंद होगा भारी व बड़े वाहनों का परिचालन

परीक्षा के दौरान आवागमन में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए विक्रमशिला सेतु पर सुबह 7.30 से परीक्षा प्रारंभ होने तक बड़े और भारी वाहनों का परिचालन बंद कर दिया जाएगा. नवगछिया की ओर से आने वाले वाहनों को नवगछिया जीरो माइल और भागलपुर की ओर से आने वाले वालों को भागलपुर जीरोमाइल के पास ही खड़ा कर दिया जाएगा. परीक्षा शुरू होने के बाद अगर सेतु पर आवागमन की स्थिति को देखते हुए बड़े या भारी वाहनों के संदर्भ में निर्णय लिया जाएगा. जब तक मैट्रिक परीक्षा चलेगी, तब तक यह व्यवस्था सेतु पर लागू रहेगी.

किसी भी थाना क्षेत्र में जाम लगा तो थानाध्यक्ष होंगे जिम्मेदार

परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए जिलाधिकारी द्वारा जारी किये गये संयुक्तादेश में कहा गया है कि परीक्षा के दौरान अगर कहीं भी जाम की समस्या उत्पन्न हुई, जिससे परीक्षा के संचालन में कठिनाई हुई तो संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष जिम्मेदार माने जायेंगे.—-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन