Bhagalpur news मैट्रिक परीक्षा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

मैट्रिक की परीक्षा के दौरान नवगछिया पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त रही. जाम से परीक्षा देने आये छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. परीक्षा के दौरान
मैट्रिक की परीक्षा के दौरान नवगछिया पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त रही. जाम से परीक्षा देने आये छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. परीक्षा के दौरान विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ जाम था. वन वे करके वाहन रेंगते चल रहे थे. सामान्य दिनों में पुल पार करने में 10 से 15 मिनट का समय लगता था, लेकिन आज एक घंटे से अधिक का समय लगा. छात्र भागलपुर से नवगछिया परीक्षा देने के लिए जा रहे थे. नवगछिया के छात्र भागलपुर परीक्षा देने जा रहे थे. जाम से छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर पिछले तीन दिनों से जाम की यही स्थिति हैं. वाहन के अत्यधिक दबाव से जाम की स्थिति बनी रही. मैट्रिक की परीक्षा की प्रशासन को जानकारी थी. किंतु जाम समाप्त करने के लिए प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. जाम केवल विक्रमशिला सेतु पर ही नहीं था. विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर भी जाम था. नवगछिया जीरोमाइल से पुल तक जाम था. नवगछिया से जाह्नवी चौक, मकंदपुर चौक, गोसाइगांव रोड, तेतरी दुर्गा मंदिर से जाह्नवी चौक पर जाम था. परीक्षा देने जाने वाले छात्र-छात्राओं को जाम से परेशानी हुई होगी, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता हैं. नवगछिया बाजार में इंटरस्तरीय हाईस्कूल, बाल भारती विद्यायल, सावित्री पब्लिक स्कूल, रूंगटा बालिका उवि में परीक्षा केंद्र की वजह से पूरा बाजार जाम की चपेट में था. जाम की सूचना पर नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जाह्नवी चौक पहुंच जायजा लिया. पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. नवगछिया एसपी ने बताया कि जाम को हटाने के लिए चार पुलिस पदाधिकारी बाइक सवार थे. पुलिस गश्ती गाड़ी थी. जाम की स्थिति नहीं थी. वाहनों का परिचालन काफी स्लो था. पूरी तरह जाम नहीं था. अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने बताया कि मांगन शाह मेला व छात्रों की परीक्षा से जाम की स्थिति हो गयी थी. मुख्य कारण वाहनों के ओवरटेक करने से जाम लग रहा था. ओवरटेक करने वाले वाहनों से जुर्माना वसूला जा रहा है. वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




