ePaper

डेंगू की रोकथाम के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

Updated at : 25 May 2024 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
डेंगू की रोकथाम के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

डेंगू की रोकथाम के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में बारिश की गतिविधियां बढ़ते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है. आमलोगों के बीच डेंगू बीमारी के फैलने की आशंका भी बढ़ने लगी है. 2023 में मानसून के दौरान भागलपुर शहर के घर-घर में डेंगू के मरीज मिले थे. सरकारी व निजी अस्पतालों के बेड डेंगू मरीजों से भर गये थे. आगामी मानसून सीजन के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है. शुक्रवार को पटना मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डेंगू के प्रसार को रोकथाम को लेकर जरूरी निर्देश दिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए जिला वेक्टर बॉर्न डिजिज कंट्रोल कार्यालय के वीडीसीओ रविकांत ने बताया कि मानसून के आरंभ के साथ ही डेंगू बीमारी का प्रसार बढ़ जाता है. इसकी रोकथाम के लिए मिशन मोड में जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है. इस अभियान में स्थानीय नगर निकाय को शामिल किया जायेगा. डेंगू के मच्छर व लार्वा के नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इस बीमारी के प्रसार पर रोकथाम लगायी जायेगी. विभागीय स्तर से विभिन्न अभियान चलाया जायेगा. लोगों को मच्छरदानी के प्रयोग करने व घरों व आसपास जलजमाव रोकने के लिए कहा जायेगा. —— मेडिको लीगल केस के निपटारे का निर्देश भागलपुर . जिला जज ने शनिवार को विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था की समीक्षा की. जिला जज ने बैठक में शामिल मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ राकेश कुमार को मेडिको लीगल केस के जल्द निपटारे का निर्देश दिया. अधीक्षक ने बताया कि न्यायालय से जुड़े कई मामले पर मेडिकल रिपोर्ट तैयार की जाती है. इनमें इंज्यूरी, पोस्टमार्टम व उम्र निर्धारण समेत अन्य आपराधिक कांड से जुड़े मामले हैं. इसके तहत संबंधित व्यक्ति की यूरिन, ब्लड, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य तरह की जांच की जाती है. जिले का हाइयर सेंटर मायागंज अस्पताल है. इस कारण न्यायालय के मामले हमारे पास आते हैं. जबकि जिस जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, वहां पर जिला अस्पताल में मेडिको लीगल केस का निपटारा होता है. पहले भागलपुर के सदर अस्पताल में ही न्यायालय के मामले जाते थे. ——-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन