प्रिंटर में पेपर खत्म, कई मरीजों को नहीं मिली पैथोलॉजी रिपोर्ट
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :07 Oct 2024 9:04 PM (IST)
विज्ञापन

प्रिंटर में पेपर खत्म, कई मरीजों को नहीं मिली पैथोलॉजी रिपोर्ट
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, भागलपुर
मायागंज अस्पताल में इन दिनों मरीजों से जुड़ी कई छोटी व बड़ी समस्याओं की भरमार है. अस्पताल के क्लिनिक पैथोलॉजी में सोमवार को घोर लापरवाही दिखी. दरअसल प्रिंटर का कागज खत्म होने के कारण मरीजों को पैथोलॉजी रिपोर्ट नहीं दी गयी. यह स्थिति दोपहर बाद तक बनी रही. इस दौरान कई मरीजों को कहा गया कि बाहर की दुकान से ए फोर साइज का सादा पेपर खरीदकर लाइये. कागज खरीदकर लाने के बाद मरीजों को प्रिंट कर जांच रिपोर्ट दी गयी. वहीं कई मरीज बिना रिपोर्ट के लौट गये. तो कई गंभीर मरीजों की रिपोर्ट नहीं मिलने के बाद उनके परिजन आक्रोशित हो गये. कई परिजनों ने इसकी शिकायत अस्पताल अधीक्षक डॉ केके सिन्हा से की. अधीक्षक से शिकायत की सूचना पर क्लीनिक पैथोलॉजी में पेपर मंगवाया गया. तब मरीजों को रिपोर्ट देना शुरू हुआ. कर्मचारियों ने बताया कि कई दिनों से ऑडिट नहीं हुआ है. लैब में काफी संख्या में पेपर की खरीदारी होती है. कर्मचारी अपने पैसे से कागज खरीदना नहीं चाहते हैं. लैब इंचार्ज को दूसरे विभाग से कागज उधार लेकर रिपोर्ट को प्रिंट करा रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




