ePaper

मरीजों को समय पर नहीं मिल रही पैथोलॉजी रिपोर्ट

Updated at : 02 Oct 2024 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
मरीजों को समय पर नहीं मिल रही पैथोलॉजी रिपोर्ट

मरीजों को समय पर नहीं मिल रही पैथोलॉजी रिपोर्ट

विज्ञापन

भागलपुर . मायागंज अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों को पैथोलॉजी रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है. रिपोर्ट नहीं मिलने पर मरीज रोजाना काउंटर पर शोर-शराबा कर रहे हैं. इनमें अधिकांश मरीज ओपीडी में इलाज कराने वाले हैं. डॉक्टर को जांच रिपोर्ट नहीं दिखा पाने से इलाज में विलंब हो रहा है. मीराचक निवासी विकास कुमार ने बताया कि मां को बुखार है. दो दिन से रिपोर्ट के इंतजार में है. डॉक्टर अंदाज पर ही दवा लिखे हैं. पता नहीं चला पाया है कि मरीज को कौन सी बीमारी है. रोजाना दर्जनों मरीज रिपोर्ट के लिए भटक रहे हैं. इधर, सूत्रों से जानकारी मिली कि पैथाेलाॅजी में नर्स व लैब टेक्नीशियन के बीच विवाद चल रहा है. इस कारण रिपोर्ट तैयार करने में विलंब हो रहा है. करीब 200 से अधिक रिपोर्ट के पेंडिंग होने की सूचना मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन