बच्ची की सौदेबाजी : दोनों पक्ष हुए बरारी थाने से रिहा, बच्ची की मां अस्पताल से हुई डिस्चार्ज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Aug 2024 9:42 PM

विज्ञापन

बच्ची की सौदेबाजी : दोनों पक्ष हुए बरारी थाने से रिहा, बच्ची की मां अस्पताल से हुई डिस्चार्ज

विज्ञापन

– मायागंज अस्पताल के अधीक्षक ने स्त्रीरोग व प्रसव विभाग पहुंचकर मामले की पड़ताल की वरीय संवाददाता, भागलपुर मायागंज अस्पताल के स्त्रीरोग एवं प्रसव विभाग में गुरुवार शाम को नवजात बच्ची के खरीद फरोख्त के प्रयास मामले को लेकर शुक्रवार को भी अस्पताल परिसर में गहमागहमी बनी रही. मामले की जांच करने अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश कुमार व अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता स्त्रीरोग विभाग पहुंचे. वहीं नवजात बच्ची की मां निशा कुमारी से हालचाल पूछा. देरशाम निशा कुमारी को मेडिकल जांच के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया. इधर, बरारी थाना के लॉकअप में बंद बच्ची के पिता कुंदन मंडल व बच्ची की खरीदारी का प्रयास करने वाले इम्तियाज अंसारी को रिहा कर दिया गया. बरारी थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दिया गया है. पहले आशंका थी कि बच्चे की तस्करी के रैकेट से संबंधित मामला है. लेकिन पूछताछ से पता चला कि पिता ने बच्चा बेचने का प्रयास किया. वहीं बेऔलाद इम्तियाज ने कोर्ट के स्टांप पेपर पर सहमति के माध्यम से बच्ची की खरीदारी का प्रयास किया था. बता दें कि बच्ची के पिता ने 40 हजार रुपये में सौदा किया था. अस्पताल में हंगामे को लेकर पूछताछ की गयी : मायागंज अस्पताल के स्त्रीरोग व प्रसव विभाग में बच्ची की सौदेबाजी के दौरान हुए विवाद को लेकर अधीक्षक ने हेल्थ मैनेजर आभा कुमारी व विभाग की एचओडी डॉ अनुपमा सिन्हा से पूछताछ की. अधीक्षक के अनुसार गायनी से लेकर इमरजेंसी विभाग तक मामले को लेकर हो हंगामा होता रहा. लेकिन इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को क्यों नहीं हुई. मामले को लेकर गायानी विभाग को कार्यशैली में सुधार की चेतावनी दी गयी. इधर, अधीक्षक ने अस्पताल में इस तरह की घटना पर रोक लगाने के लिए शनिवार केा सभी विभाग के एचओडी की आपात बैठक बुलायी है. घटना के कानूनी पक्ष को लेकर विचार विमर्श होगा. शुक्रवार सुबह बरारी थाने में दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हुए थे. पुलिस ने पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद कुंदन व इम्तियाज को रिहा कर दिया. वहीं आगे से ऐसा नहीं करने की चेतावनी भी दी गयी. क्या है मामला : मायागंज अस्पताल में जन्म के लेने वाली एक नवजात बच्ची का उसके पिता ने ही 40 हजार रुपये में सौदा कर दिया. बरारी थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के निकट रहने वाले कुंदन मंडल की पत्नी निशा कुमारी को बीते शुक्रवार को ऑपरेशन से बेटी हुई थी. कुंदन ने अपने इस पांचवें बच्चे का सौदा वार्ड में भर्ती एक दूसरे मरीज के परिजन से कर ली. परिजन ने अपने रिश्तेदार व शाहकुंड खैरा निवासी इम्तियाज अंसारी को बुलाकर सौदा तय करा दिया. लेकिन गुरुवार शाम को जब इम्तियाज कई लोगों के साथ बच्ची को लेने आया. तब बच्ची की मां ने बच्चे को देने से इंकार कर दिया. हो हंगामे के बाद सुरक्षा कर्मियों ने कुंदन व इम्तियाज को पकड़कर बरारी पुलिस के हवाले कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन