bhagalpur news. स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 में भागलपुर को पूर्वी जोन में मिला पहला स्थान

Published by : NISHI RANJAN THAKUR Updated At : 10 May 2026 11:27 PM

विज्ञापन

भागलपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 में पूर्वी जोन में पहला स्थान प्राप्त किया है.

विज्ञापन

भागलपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 में पूर्वी जोन में पहला स्थान प्राप्त किया है. इस जोन में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कुल 115 जिले शामिल थे, जिनमें सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए भागलपुर ने शीर्ष स्थान हासिल किया. केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस देश के सबसे बड़े ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सतत स्वच्छता, जल सुरक्षा और स्वच्छता मॉडल के परिणामों का मूल्यांकन करना था. साथ ही ओडीएफ और ओडीएफ प्लस गांवों की स्थिति को मजबूत बनाये रखना भी इसका प्रमुख लक्ष्य था. व्यापक स्तर पर हुआ ग्रामीण स्वच्छता का मूल्यांकन इस सर्वेक्षण में 34 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 761 जिलों के लगभग 21,000 गांवों को शामिल किया गया. इसमें घरों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया. मूल्यांकन के प्रमुख मानकों में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयां, फीकल स्लज मैनेजमेंट संयंत्र, गोबरधन संयंत्र की कार्यक्षमता और नागरिकों की प्रतिक्रिया जैसे पहलू शामिल थे. पूरे ग्रामीण भारत को सात जोनों में विभाजित कर परिणाम जारी किये गये, जिसमें भागलपुर ने पूर्वी जोन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया. अधिकारियों ने जतायी खुशी उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 114 जिलों को पीछे छोड़कर भागलपुर का शीर्ष स्थान हासिल करना जिले के लिए गर्व की बात है. उन्हाेंने यह भी कहा कि इस उपलब्धि से अधिकारियों और कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन