bhagalpur news. राज्यस्तरीय मुए थाई में भागलपुर को मिला 25 स्वर्ण पदक

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. राज्यस्तरीय मुए थाई में भागलपुर को मिला 25 स्वर्ण पदक

द्वितीय बिहार राज्यस्तरीय मुए थाई प्रतियोगिता में शनिवार को भागलपुर टीम चैंपियन बनी. खेल भवन भागलपुर में प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने किया

विज्ञापन

भागलपुर

द्वितीय बिहार राज्यस्तरीय मुए थाई प्रतियोगिता में शनिवार को भागलपुर टीम चैंपियन बनी. खेल भवन भागलपुर में प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने किया. इसमें बिहार के हर जिला से लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया. भागलपुर के खिलाड़ियों ने 25 स्वर्ण, पांच रजत व पांच कांस्य पदक अपने नाम कर विजेता बनी. बिहार मुए थाई संघ के महासचिव ब्रजेश कुमार ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी हरियाणा के एमडीयू यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. मौके पर जिला मुए थाई संघ के सचिव पूजा कुमारी, अरविंद कुमार यादव, दीपक कुमार, किशोर कुमार, अभय कुमार, विभीषण, साजन कुमार, आलोक कुमार मौजूद थे.

पदक जीतने वाले भागलपुर के खिलाड़ी

अनु सिंह को 51 किग्रा में स्वर्ण, कोमल भारती को 57 किग्रा में स्वर्ण, शिवांगी कुमारी को 42 किग्रा में रजत, बिंदु कुमारी को 36 किग्रा में स्वर्ण, स्तुति कुमारी को 36 किग्रा में रजत, दीपमाला को गोल्ड, आर्य मोहन को 26 किग्रा में स्वर्ण, जागृति व राहुल को स्वर्ण, रोशन कुमार को 57 किग्रा में स्वर्ण, आशीष कुमार को 63 किग्रा में रजत, सागर कुमार को 45 किग्रा में स्वर्ण, दिव्यांशु कुमार को सिल्वर, आकाश कुमार को 48 किग्रा में स्वर्ण, कुणाल सिंह साहनी को 67 किग्रा में स्वर्ण, अभिनव मुखर्जी को 71 किग्रा में स्वर्ण, मिस्टर कुमार को 81 किग्रा में स्वर्ण व चयन कुमार को स्वर्ण पदक मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन