ePaper

Bihar: भागलपुर में गंगा पर फोरलेन पुल निर्माण कार्य शुरू करने की मिली अनुमति, जानें कबतक करना है तैयार

Updated at : 09 Sep 2022 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: भागलपुर में गंगा पर फोरलेन पुल निर्माण कार्य शुरू करने की मिली अनुमति, जानें कबतक करना है तैयार

भागलपुर में प्रस्तावित गंगा पर बनने वाले फोरलेन पुल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है. वन विभाग की एनओसी के बाद अब मंत्रालय की ओर से निर्माण एजेंसी को एलओए भी मिल गया है.

विज्ञापन

भागलपुर में गंगा नदी पर एक और पुल बनने वाला है. विक्रमशिला सेतु के समानांतर में बनने वाले फोरलेन पुल निर्माण की बड़ी बाधा दूर हो गयी है. वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से एनओसी हाल में ही मिली है. अब कंपनी को निर्माण की अनुमति भी मिल गयी है.

लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला

अब पुल बनाने वाली निर्माण एजेंसी को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (एलओए) भी मंत्रालय की ओर से मिल गया है. जिसके बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. एजेंसी को परफार्मेंस सिक्युरिटी अमाउंट भी जमा करने कहा गया है.

994.77 करोड़ की लागत

भागलपुर में गंगा पर बने विक्रमशिला सेतु के समानांतर जो फोरलेन पुल बनने वाला है उसमें कुल लागत 994.77 करोड़ की आएगी. अगले 4 साल के अंदर एजेंसी को ये पुल तैयार करना है. पुल निर्माण करने वाली एजेंसी ही अगले 10 सालों तक इसका रख-रखाव भी करेगी. विक्रमशिला सेतु के 50 मीटर पूरब यह पुल बनाया जाएगा. इस पुल के एप्रोच के लिए केंद्र की ओर से नवगछिया-भागलपुर नया नेशनल हाइवे-131बी अधिसूचित है.

Also Read: Bihar: भागलपुर में गंगा पर बनने वाले फोरलेन पुल की बड़ी बाधा हुई दूर, वन विभाग ने दी NOC, जानें अपडेट
जाम से मिलेगी मुक्ति, झारखंड का सफर भी आसान

भागलपुर में गंगा पर फोरलेन पुल बन जाने से कई जिलों को राहत मिलेगी. यहां तक की अब गंगा के उस पार से झारखंड का सफर भी आसान होगा. नवगछिया-भागलपुर नया पथ तैयार होने के बाद उधर भागलपुर से हंसडीहा भी नेशनल हाइवे बनना है. नवगछिया से नये पुल होकर भागलपुर और हंसडीहा से आगे का सफर अब पहले की तुलना में काफी आरामदायक होगा. वर्तमान में विक्रमशिला सेतु पर जाम की समस्या से लोग काफी परेशान रहते हैं. नया पुल तैयार होने के बाद ये परेशानी दूर हो सकेगी.

2026 में बनकर तैयार होगा पुल

बता दें कि इस पुल का निर्माण इंजीनियरिंग प्रॉक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन (इपीसी) मोड में होगा. कंपनी 1460 दिनों में यानी चार साल में पुल बनाने को बाध्य है. भागलपुर में कार्यपालक अभियंता अभिनव कुमार सहित कई अन्य कर्मियों की पोस्टिंग भी कर दी गयी है. बरारी हाउसिंग बोर्ड कालोनी में कार्यालय भी खोल दिया गया है. कंपनी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन के पास टारगेट है कि वर्ष 2026 में ये पुल हर हाल में तैयार हो जाए.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन