Video: देखते ही देखते गंगा में समा गया जलमीनार, बिहार के भागलपुर में बाढ़ से हाहाकार
Author Thakurshaktilochan sandilya
Updated:
विज्ञापन
पानी में गिरा जलमीनार
Video: बिहार में बाढ़ से तबाही शुरू हो गयी है. भागलपुर के नवगछिया में बाढ़ का पानी लोगों की मुसीबत बढ़ा चुका है. एक जलमीनार कटाव की भेंट चढ़ गया. देखते ही देखते जलमीनार पानी में समा गया.
विज्ञापन
अंजनी कुमार कश्यप, नवगछिया: नवगछिया में गंगा नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है. कई गांव भीषण कटाव की मार झेल रहे हैं. नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखण्ड का तीनटंगा कटाव की चपेट में है. यहां झल्लू दास टोला और ज्ञानी दास टोला में कटाव शुरू हो गया है. शनिवार को ज्ञानी दास टोला में एक जलमीनार कटाव की भेंट चढ़ गया. देखते ही देखते जलमीनार गंगा में समा गया. इसका वीडियो भी कुछ लोगों ने रिकॉर्ड किया. अब गंगा अपना दायरा बढाते हुए गांव की ओर बढ़ रही है. कई घर कटाव के मुहाने पर है. लोग डरे-सहमे हुए हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें