bhagalpur news. अंग संस्कृति का केंद्र है भागलपुर जिला, यहां की हवा स्वच्छ

Published by :NISHI RANJAN THAKUR
Published at :04 May 2026 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. अंग संस्कृति का केंद्र है भागलपुर जिला, यहां की हवा स्वच्छ

भागलपुर जिला अंग संस्कृति का केंद्र है. यहां की हवा स्वच्छ है. जिले में कई प्रकार की संस्कृति एक साथ पलती और बढ़ती है. इस उत्सव को हम सभी को सेलिब्रेट करना चाहिए.

विज्ञापन

कला एवं संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस के उद्घाटन समारोह में बोले डीएम

भागलपुर जिला अंग संस्कृति का केंद्र है. यहां की हवा स्वच्छ है. जिले में कई प्रकार की संस्कृति एक साथ पलती और बढ़ती है. इस उत्सव को हम सभी को सेलिब्रेट करना चाहिए. उक्त बातें डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी ने सोमवार को कही. मौका था कला एवं संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में अंग संस्कृति भवन, भागलपुर संग्रहालय में तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस समारोह के उद्घाटन समारोह का. जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने किया. तीन दिवसीय आयोजन में दृश्य एवं प्रदर्श कला प्रतियोगिता, विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया. जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि चार मई 1773 को एक जिला के रूप में प्रकाश में आया. भागलपुर जिला का 253 वें स्थापना दिवस के पहले दिन प्रभात फेरी निकाली गयी. इसमें कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ साथ स्काउट गाइड एवं कलाकारों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने रवाना किया.

प्रभात फेरी का समापन भागलपुर संग्रहालय में किया गया. यहां बच्चों के साथ जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने कला-संस्कृति एवं इतिहास पर विस्तार से चर्चा की. इस मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, निदेशक एनईपी, जिला खेल पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता आदि कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि तीन दिवसीय जिला स्थापना दिवस में प्रभात फेरी, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी, मंजूषा प्रदर्शनी, महात्मा गांधी पर आधारित आर्टिस्ट कैंप, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक परस्तुति, अंग वंदन आदि कई प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. पहले दिन प्रदर्श कला प्रतियोगिता में समूह लोक नृत्य की प्रस्तुति हुई.आज समूह लोक गायन प्रतियोगिता का आयोजनमंगलवार को समूह लोक गायन की प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वाहन 11 बजे से अंग संस्कृति भवन में किया जाएगा. कलाकार कैंप और कला प्रदर्शनी दूसरे एवं तीसरे दिन भी दर्शकों के अवलोकन के लिए लगी रहेगी. सभी प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों को आयोजन के तीसरे दिन भागलपुर के प्रमुख एतिहासिक स्थल बटेश्वर स्थान एवं विक्रमशिला महाविहार के भ्रमण के लिए ले जाया जायेगा.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन