bhagalpur news. भागलपुर ने बांका को 102 रनों से किया पराजित

Updated at : 29 Mar 2025 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर ने बांका को 102 रनों से किया पराजित

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ की ओर से शुक्रवार को अंगिका जोन अंतर्गत सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में मेंस अंडर-23 वन-डे ट्रॉफी 2025-26 का मुकाबला भागलपुर बनाम बांका के बीच खेला गया

विज्ञापन

भागलपुर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ की ओर से शुक्रवार को अंगिका जोन अंतर्गत सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में मेंस अंडर-23 वन-डे ट्रॉफी 2025-26 का मुकाबला भागलपुर बनाम बांका के बीच खेला गया. भागलपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 212 रन बनाये. भागलपुर की ओर से कप्तान अमन कुमार सिंह ने नाबाद 102 रन व शुभम कुमार ने 21 रन का योगदान दिया. बांका के गेंदबाज आदित्य कुमार ने तीन, बिलाल ने दो व राघवेंद्र ने एक विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम ने 34.1 ओवर में 110 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. बांका के बल्लेबाज आलेख राज ने 29 रन बनाये. भागलपुर के गेंदबाज दीपेश कुमार ने चार, सचिन राय ने तीन व शुभम ने दो विकेट लिये. भागलपुर यह मैच 102 रन से जीत गयी. वहीं अंगिका जोन की पूल चैंपियन हो गयी. मैच में अंपायरिंग बीसीए पैनल के खगड़िया के मनोहर कुमार व पूर्णिया के राघव ठाकुर ने किया. बीसीए पैनल के स्कोरर अंकित अमृत राज और शिवम कुमार थे. मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा, बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, डाॅ विश्वनाथ, बीसीए ऑब्जर्वर मोहम्मद रहमतुल्लाह, सचिव प्रो मनोज कुमार, मो मेहताब मेहंदी, करुण सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन