bhagalpur news. बालक व बालिका वर्ग में भागलपुर क्लब बनी चैंपियन

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. बालक व बालिका वर्ग में भागलपुर क्लब बनी चैंपियन

बरारी पिपली धाम में पश्चिम टोला माघी काली पूजा समिति के बैनर तले जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गयी

विज्ञापन

बरारी पिपली धाम में पश्चिम टोला माघी काली पूजा समिति के बैनर तले जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गयी. फाइनल बालक में भागलपुर क्लब ने कहलगांव टीम को एक पाली 11 अंक से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. बालिका वर्ग के फाइनल में भागलपुर क्लब ने कड़े टक्कर के बाद मनोहरपुर टीम को एक अंक से पराजित कर चैंपियन बनी. प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आठ व बालिका में छह टीमों ने हिस्सा लिया. बालक वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल भागलपुर क्लब और मधुचक बरारी के बीच खेला गया. इसमें भागलपुर क्लब ने मधुचक को चार अंक से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी. दूसरे सेमीफाइनल में कहलगांव ने कंपनीबाग को छह अंक से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं, बालिका वर्ग में पहला सेमीफाइनल में भागलपुर क्लब जीत कर फाइनल में जगह पक्का किया. दूसरे सेमीफाइनल में मनोहरपुर ने नाथनगर को एक अंक से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. मैच में जिला खो खो संघ के सचिव मानस कुमार यादव, रेफरी रजनीश, शेखर, मिन्नत, सुनील व राजा इंद्र कुमार व तृष्णा प्रिया थी. विजेता टीमों को ट्रॉफी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष डॉ अनिल यादव, सचिव मोहित कुमार, समिति के निभाष चंद्र मोदी, भोपेंद्र, मनोज कुमार, रवि कुमार, राजू यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन