bhagalpur news. भागलपुर ने मुंगेर को पांच विकेट से हराकर दर्ज की शानदार जीत

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर ने मुंगेर को पांच विकेट से हराकर दर्ज की शानदार जीत

बीसीए रंधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में मेजबान भागलपुर डीसीए ने अपनी बादशाहत कायम रखी है

विज्ञापन

बीसीए रंधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में मेजबान भागलपुर डीसीए ने अपनी बादशाहत कायम रखी है. सैंडिस कंपाउंड के मैदान पर खेले गये मैच में भागलपुर की टीम ने मुंगेर डीसीए को चारों खाने चित करते हुए पांच विकेट से करारी शिकस्त दी.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर टीम ने 33.1 ओवर में महज 117 रनों पर सिमट गयी. नेहल कुमार ने 31, रजनीश कुमार 21 और दिव्यांशु कुमार 20 रन बनाये. भागलपुर के गेंदबाजों ने मैच की शुरुआत से ही मुंगेर पर दबाव बनाये रखा. सचिन रॉय ने 9.1 ओवर में 31 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट, आदित्य राज ने दो, रितेश कुमार, अर्नव आरव और सतिंदर पासवान ने एक-एक विकेट लेकर मुंगेर की कमर तोड़ दी.

118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर डीसीए ने तेज शुरुआत की. रितेश रंजीत कुमार ने 32 रनों की पारी खेलकर जीत की नींव रखी. सुनील सिंह और अर्नव नावल अरव ने 20-20 रन का योगदान दिया. टीम 26.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में नेहल कुमार ने दो विकेट लिये, जबकि स्वेताभ ठाकुर, दीपक भारद्वाज और राहुल जोशी को एक-एक सफलता मिली. सचिन रॉय मैन ऑफ द मैच रहे. अंपायर एमडी नैयर अली और शाहिद अख्तर थे. स्कोरर की भूमिका में अंकित अमृत राज और शिवम कुमार रहे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन