ePaper

bhagalpur news. श्री श्याम फाल्गुनोत्सव का आगाज, श्याम भक्तों ने निशान के साथ निकाली शोभायात्रा

Updated at : 26 Feb 2026 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. श्री श्याम फाल्गुनोत्सव का आगाज, श्याम भक्तों ने निशान के साथ निकाली शोभायात्रा

भागलपुर में 166वें श्याम फाल्गुन उत्सव का आगाज गुरुवार को सुबह निशान शोभायात्रा के साथ हुआ.

विज्ञापन

भागलपुर में 166वें श्याम फाल्गुन उत्सव का आगाज गुरुवार को सुबह निशान शोभायात्रा के साथ हुआ. प्राचीन खाटू श्याम मंदिर परिवार के तत्वावधान में तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन गुरुवार को बाबा श्याम की भव्य निशान शोभायात्रा राणी सती मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाली गयी. महिलाएं राजस्थानी परंपरा का लबादा ओढ़े मंगलगीत गा रही थी, तो श्याम भक्ति रस में डूबे भक्तों ने फूलों की भव्य होली खेली. इस दौरान पूरा माहौल वृंदावन सा हो गया. आयोजन समिति के सदस्य विनोद शर्मा ने बताया कि 1860 में चुनिहारी टोला स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर का निर्माण हुआ, जो कि बिहार-झारखंड का पहला था. तभी से श्याम फाल्गुनोत्सव की परंपरा चलती आ रही है. कोलकाता की सुप्रिया एंड टीम ने नृत्यनाटिका से श्याम भक्तों को किया आकर्षित इसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे बाबा का निशान लेकर नाचते गाते चल रहे थे. यह शोभायात्रा चुनिहारी टोला, कोतवाली चौक, स्टेशन चौक, सूजागंज बाजार, वेरायटी चौक, खलीफाबाग चौक, नीम गाछ चौक, महादेव सिनेमा होकर प्राचीन खाटू श्याम मंदिर पहुंच पूरी हुई. श्यामभक्तों के बीच कोलकाता की सुप्रिया एंड टीम की नृत्यनाटिका आकर्षण का केंद्र रहा. शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों के साथ विभिन्न तरह की नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति काफी दर्शनीय रही. शोभायात्रा में खाटू श्याम बाबा के आकर्षक रथ के पीछे गाजा-बाजा, भगवान कृष्ण व राधे-कृष्ण की मनोहारी झांकी चल रही थी. दर्शन करनेवालों की भीड़ भी उमड़ रही थी. सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा का किया स्वागत सड़क किनारे खड़े लोग शोभायात्रा में चल रही झांकी व लोगों पर पुष्प वर्षा कर रहे थे. देवी बाबू धर्मशाला, वेरायटी चौक पर इस शोभायात्रा का भव्य स्वागत शहर के विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों दादीजी सेवा समिति, श्याम परिवार, महाकाल सेवा समिति, श्रीकृष्णा परिवार, सुजागंज बाजार के दुकानदारों द्वारा किया गया. श्याम भक्तों की सेवा जल, शरबत, फल व मेवे के साथ गुलाल लगा कर किया गया. इस अवसर पर भक्तों ने फूलों की भव्य होली खेली. आयोजन को सफल बनाने में मुख्य पुजारी पंडित सुरेश, मंदिर प्रबंधक राहुल शर्मा, विनोद शर्मा, अभिनव डोकानिया, राहुल छापोलिका, महेश तुलसियान, आशा सिंहानिया, अंकुश अग्रवाल, गौतम चौधरी, ध्रुव पोद्दार, महेश खंडेलवाल, अमित टिबड़ेवाल, अंकित टेकरीवाल, सतीश जैन आदि ने योगदान किया. ————— वरिष्ठ पदाधिकारी अनुराधा के निधन पर रेल यात्री संघ का आयोजन रद्द, शोभायात्रा में दिखा असर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की वरिष्ठ पदाधिकारी सह केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान की धर्मपत्नी अनुराधा खेतान के आकस्मिक निधन के कारण शोभायात्रा के दौरान देवी बाबू धर्मशाला के सामने सेवा शिविर समेत तीन दिनों तक होनेवाले आयोजन को रद्द करना पड़ा. इसका असर शोभायात्रा समेत फाल्गुनोत्सव में दिखा. श्यामभक्तों में शोक की लहर है. रेलवे रेल यात्री संघ के वरिष्ठ सदस्य सुमित अग्रवाल ने बताया कि सारा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. देवी बाबू धर्मशाला परिसर में होने वाले आयोजन से पहले ही सन्नाटा छा गया. आज बाबा श्याम की पवित्र ज्योत प्रज्वलित होगी शुक्रवार को रात्रि 7.00 बजे बाबा श्याम की पवित्र ज्योत प्रज्वलित होगी, जाे 24 घंटे तक लगातार रहेगी. इसी क्रम में भजन आयोजन होता रहेगा. शनिवार को आयोजन का समापन फूलों की होली के साथ होगा. शनिवार को ही सवामणी भंडारा का आयोजन होगा. विनोद शर्मा ने बताया कि गणेश वंदना के साथ भजनों की पावन गंगा में भक्त गोता लगायेंगे. इसमें देश के चुनिंदा भजन गायक अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे. स्थानीय भजन गायक अपने भजनों से बाबा की हाजिरी लगायेंगे. ——— बाॅक्स मैटर मंदरोजा खाटू श्याम मंदिर अंतर्गत श्याम भक्त मंडल की शोभायात्रा आज श्री श्याम भक्त मंडल की ओर से श्री खाटू श्याम मंदिर, मदरोजा, भागलपुर अंतर्गत शुक्रवार को सुबह आठ बजे गोशाला परिसर से बाबा श्याम की निशान शोभायात्रा निकाली जायेगी. संयोजक किशन गोयनका ने बताया कि कोलकाता की कलाकार माही गर्ग व अनिल लाहा भजन संध्या में भजन प्रस्तुत करेंगे. शोभायात्रा में हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे, बाबा का रथ समेत मनमोहक झांकी शामिल होगी. शनिवार को भी विशेष आयोजन होगा.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन