bhagalpur news. कैथपुरा को हराकर फाइलन में बरियारपुर की फुटबॉल टीम

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. कैथपुरा को हराकर फाइलन में बरियारपुर की फुटबॉल टीम

17वां श्रीशिव शंकर चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता भुवालपुर में ग्रुप बी से सेमीफाइनल मैच बरियारपुर बनाम कैथपुरा टीम के बीच सम्पन्न हुआ

विज्ञापन

17वां श्रीशिव शंकर चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता भुवालपुर में ग्रुप बी से सेमीफाइनल मैच बरियारपुर बनाम कैथपुरा टीम के बीच सम्पन्न हुआ. बरियारपुर की टीम 1-0 से विजयी हो कर फाइलन में पहुंची. इस मैच में बरियारपुर टीम के छह नंबर में सजे खिलाड़ी मो समहाद को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया. बरियारपुर की तरफ से ओम कुमार ने दूसरे ऑफ के 26 में मिनट में गोल किया. मैच का उद्घाटन ग्राम विकास समिति भुवालपुर के अध्यक्ष प्रवीण कुमार उदय एवं तमाम पदाधिकारियों एवं प्रतियोगिता समिति के संयोजक मदन मंडल एवं अध्यक्ष उदय कुमार मंडल, देव कुमार एवं सभी पदाधिकारियों ने किया. मैच के निर्णायक मनोज कुमार मंडल एवं गौतम दास एवं नितीश कुमार थे. प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल फतहपुर बनाम ममलखा के बीच आठ फरवरी को होना है. रविन्द्र कुमार राही, मृत्युंजय कुमार पुष्प, हेमन्त कुमार व बबलू कुमार ने कमेंट्री किया.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन