bhagalpur news. बरहपुरा क्रिकेट क्लब ने हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब को 50 रन से हराया

भागलपुर जिला क्रिकेट संघ की ओर से सैंडिस कंपाउंड में आयोजित भागलपुर ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को बरहपुरा क्रिकेट क्लब ने सशक्त प्रदर्शन करते हुए हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब को 50 रन से पराजित किया
भागलपुर जिला क्रिकेट संघ की ओर से सैंडिस कंपाउंड में आयोजित भागलपुर ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को बरहपुरा क्रिकेट क्लब ने सशक्त प्रदर्शन करते हुए हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब को 50 रन से पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरहपुरा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाये. टीम की ओर से मो अरशद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 79 रन (10 चौके) की पारी खेली. उनके अलावा फैजान ने 46 रन, रिजवान शौकत रायन ने 25 रन और अंत में महसार ने नाबाद 37 रन का अहम योगदान दिया. हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में आदर्श रीना कुमार ने सात ओवर में 44 रन देकर दो विकेट लिये, जबकि आनंद कुमार मिश्रा और वीरू अशोक सिंह ने एक-एक विकेट प्राप्त किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब की टीम 31.1 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गयी. टीम की ओर से अमित सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाये, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सके. बरहपुरा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में मो अरशद ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए छह ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके. उनके साथ मो हसन ने सात ओवर में 20 रन देकर दो विकेट और रिजवान शौकत रायन ने 6.1 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी. शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मो अरशद को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच में अंपायरिंग की भूमिका में अभय कुमार व रतन कुमार रहे, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी सौरव कुमार और प्रतीक कुमार ने निभायी. बुधवार को भागलपुर क्रिकेट अकादमी बनाम टीएनबी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




