bhagalpur news. बांका ने मुंगेर को 175 रनों से पराजित किया

Updated at : 28 Mar 2025 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. बांका ने मुंगेर को 175 रनों से पराजित किया

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित अंडर-23 वन-डे ट्रॉफी प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गये मैच में बांका की टीम ने मुंगेर को 175 रनों से पराजित कर दिया

विज्ञापन

भागलपुर

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित अंडर-23 वन-डे ट्रॉफी प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गये मैच में बांका की टीम ने मुंगेर को 175 रनों से पराजित कर दिया.

50 ओवर के खेल में मुंगेर टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांका की टीम ने 50 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 307 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में विनीत ने 63 व राघवेंद्र ने 50 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में मुंगेर की ओर से प्रशांत कुमार व अमित कुमार ने दो-दो विकेट चटकाये.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम ने 31.5 ओवर में 132 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. मुंगेर की ओर से बल्लेबाजी में सामान्य कुमार ने नाबाद 41 रनों का योगदान दिया. बांका की ओर से गेंदबाजी में आदित्य कुमार ने पांच विकेट चटकाये. मैच में अंपायर मनोहर कुमार व राघव ठाकुर थे. स्कोरिंग अंकित अमृत राज और शिवम कुमार ने किया. शुक्रवार को बांका व भागलपुर टीम के बीच मुकाबला होगा. मौके पर डॉ आनंद कुमार मिश्रा, सुबीर मुखर्जी, डॉ जयशंकर ठाकुर, डाॅ विश्वनाथ, मोहम्मद रहमतुल्लाह, सचिव प्रो मनोज कुमार, मेहताब मेहंदी, करूण सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन