bhagalpur news. बांका ने एकतरफा मुकाबले में लखीसराय को 97 रन से किया पराजित

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. बांका ने एकतरफा मुकाबले में लखीसराय को 97 रन से किया पराजित

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे बीसीए मेंस सीनियर वन-डे ट्रॉफी में खेले गये लीग मुकाबले में गुरुवार को बांका टीम ने लखीसराय को 97 रनों से पराजित कर दिया

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे बीसीए मेंस सीनियर वन-डे ट्रॉफी में खेले गये लीग मुकाबले में गुरुवार को बांका टीम ने लखीसराय को 97 रनों से पराजित कर दिया. बांका टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 348 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाज पुनीत यादव ने 78, विनीत चौधरी ने 71 व राघवेंद्र 52 रनों का योगदान दिया. जबकि आदित्य कुमार ने 37 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की तूफानी पारी खेली. इसमें पांच चौके व छह छक्का लगाया. लखीसराय की ओर से गेंदबाजी में रवि सिंह व अमित ने दो-दो विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम बांका की घातक गेंदबाजी के सामने 39.5 ओवरों में 251 रनों पर ही सिमट गयी. बल्लेबाजी में शशि कुमार ने 71 व सुशांत सिंह ने 60 रनों का योगदान दिया. बांका की ओर से गेंदबाजी में हिमांशु सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार व एमडी राशिद रजा ने दो विकेट चटकाये. वहीं, आदित्य कुमार, कुणाल सानू व जोरावर नरेंद्र सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया. बांका के आदित्य कुमार को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच में अंपायर वेद प्रकाश व अमरिंदर पांडे थे. स्कोरर में अंकित राज एवं शिवम कुमार थे. ऑब्ज़र्वर सह बीसीसीआई कोच संजय कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन