बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में हुआ भव्य शृंगार पूजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन
बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में हुआ भव्य शृंगार पूजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में शनिवार की सुबह भक्तिमय माहौल के बीच सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई. सुबह करीब पांच बजे बाबा बूढ़ानाथ का विधि-विधान से पूजन किया गया.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में शनिवार की सुबह भक्तिमय माहौल के बीच सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई. सुबह करीब पांच बजे बाबा बूढ़ानाथ का विधि-विधान से पूजन किया गया. पूजा के दौरान भगवान शिव को फूल, फल और पंचामृत अर्पित किया गया. महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने विशेष शृंगार पूजन कराया. इस दौरान बाबा का पांच प्रकार के फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया, जिससे मंदिर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये, जिसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन