बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में बुधवार को प्रातः पांच बजे सरकारी पूजा संपन्न हुई.
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर. प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में बुधवार को प्रातः पांच बजे सरकारी पूजा संपन्न हुई. इस दौरान भगवान शिव का गंगाजल, पंचामृत, फूल एवं फलों से विधिवत अभिषेक किया गया. महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करायी. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से श्रद्धालुओं ने भी पूजा में भाग लिया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया. सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. भक्तों की भीड़, घंटियों की ध्वनि और हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










