बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में हुई सरकारी पूजा, पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में रविवार की सुबह सरकारी पूजा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई.
सुलतानगंज से शुभंकर की रिपोर्ट भागलपुर. सुलतानगंज स्थित बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में रविवार की सुबह सरकारी पूजा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई. सुबह चार बजे से शुरू होकर करीब पांच बजकर 30 मिनट तक चले पूजन कार्यक्रम में बाबा भोलेनाथ का पंचामृत स्नान एवं मां पार्वती का विशेष श्रृंगार किया गया.
सरकारी पूजा का संचालन मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी के निर्देशन में किया गया. इस दौरान पंडित अश्विनी पांडेय, बेचन झा उर्फ विट्टू, नंद ठाकुर, विवेक झा उर्फ बुलबुल झा एवं नवल पांडेय ने वैदिक विधि से अनुष्ठान संपन्न कराया. वहीं मां पार्वती मंदिर में पुजारी गोलू पांडेय ने पूजा-अर्चना की.मंदिर परिसर में गूंजे जयकारे
पूजा के दौरान घंटी, घंटा, नगाड़ा एवं शंख की समवेत ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा. आरती के समय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया.मान्यता है कि बाबा वैद्यनाथ प्रतिदिन सरकारी पूजा के समय अजगैबीनाथ मंदिर पहुंचते हैं. इसी कारण बाबा बैद्यनाथधाम और अजगैबीनाथ मंदिर की सरकारी पूजा के समय में लगभग एक घंटे का अंतर रखा जाता है.सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण शुरू किया. ”बोल बम” और ”हर-हर महादेव” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा.वहीं पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर भी सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान के लिए उमड़ी रही. गंगा स्नान के बाद बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में जलार्पण कर पूजा-अर्चना की. कई श्रद्धालु गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए भी रवाना हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










