ePaper

bhagalpur news. बी-टेक का छात्र सात माह से लापता, परिजन परेशान

Updated at : 22 Jan 2026 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. बी-टेक का छात्र सात माह से लापता, परिजन परेशान

लहरी टोला रामदास गुप्ता पथ के निवासी बीटेक का छात्र राहुल कुमार को पुलिस नहीं खोज पायी है. राहुल के पिता प्रकाश कुमार साह ने बताया कि मामले को पुलिस के आला अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया गया.

विज्ञापन

लहरी टोला रामदास गुप्ता पथ के निवासी बीटेक का छात्र राहुल कुमार को पुलिस नहीं खोज पायी है. राहुल के पिता प्रकाश कुमार साह ने बताया कि मामले को पुलिस के आला अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया गया. लेकिन मामले की सुनवाई नहीं हुई है. एक बार फिर प्रकाश कुमार साह ने नये एसएसपी को आवेदन देकर बेटे की खोजबीन करने के लिए गुहार लगायी है. प्रकाश ने बताया कि पुत्र की उम्र करीब 23 साल है. बेगूसराय स्थित रामधारी सिंह दिनकर इंजीनियरिंग कॉलेज से बी-टेक की पढ़ाई कर रहा था. 12 जून 2025 को परीक्षा देने के लिए पटना रवाना हुआ था. लेकिन उसका मोबाइल चार्ज में रहने के कारण साथ में ले जाना भूल गया. उन्होंने बताया कि 13 अक्तूबर 2025 को पटना से परीक्षा देकर घर नहीं लौटा. इसे लेकर परिवार के लोग खोजबीन करना शुरू किया. लेकिन बेटा का कोई पता नहीं चल सका. इस बाबत तातारपुर थाना में बेटा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी. लेकिन थाना से संतोष जनक जवाब नहीं मिल रहा है. पिता ने आवेदन में एक व्यक्ति का नाम बताते हुए कहा कि उसकी जालसाजी का शिकार बेटा हो गया है. पुलिस प्रशासन से गुहार लगायी है कि लापता बेटे को खोजने में मदद करे.

शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण

पासीटोला बरारी से नाबालिग का शादी के नीयत से अपहरण करने का आरोप लड़की की नानी ने लगाते हुए प्राथमिक दर्ज करायी है. इस बाबत परिजनों ने बरारी थाना में एक को नामजद किया है. आवेदन में दीपक कुमार नामक व्यक्ति पर अपहरण करने का आरोप लगाया गया है. महिला ने पुलिस को बताया कि नतनी जन्म के बाद से नाना के यहां रह रही थी. 20 अक्तूबर 2025 की शाम करीब 6:00 बजे घर से बोलकर निकली कि मैं मेला देखने जा रही हूं. बहुत रात हो जाने के बावजूद भी घर नहीं लौटी, तो काफी खोजबीन करने लगे. दो दिन बाद एक नंबर से फोन आया और बताया कि सबौर में हूं. फिर उसी नंबर पर फोन करने पर एक लड़का ने फोन उठाया.दोबारा फोन करने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी गयी. उस आधार पर खाेजबीन करने पर भी कोई पता नहीं लगा. महिला ने पुलिस को बताया कि नतनी के साथ अनहोनी का खतरा बना है. पुलिस से खोजने का अनुरोध किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन