Bhagagalpur, विश्व डेंगू दिवस पर अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

विश्व डेंगू दिवस पर अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
भागलपुर के कहलगांव से रिपोर्ट,
विश्व डेंगू दिवस पर अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार गुप्ता ने लोगों को डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि डेंगू और चिकनगुनिया एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाली बीमारियां हैं, जो वर्षा ऋतु में अधिक तेजी से फैलती हैं.उन्होंने कहा कि डेंगू का लार्वा साफ पानी में पनपता है, इसलिए घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। कूलर, गमले, टंकी एवं अन्य पात्रों की नियमित सफाई जरूरी है. लोगों को मच्छरदानी का उपयोग करने, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने तथा साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी गई.चिकित्सकों ने बताया कि तेज बुखार, शरीर दर्द, सिरदर्द एवं त्वचा पर लाल चकत्ते डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल में जांच कराने की अपील की गई.
कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक गोविंद कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार, वेक्टर जनित रोग पर्यवेक्षक प्रवेश कुमार, मोहम्मद सिराज सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










