Bhagalpur News. फूल बाजार में रंग-बिरंगे गुलाब की धूम, गिफ्ट, टॉफी व केक का होगा 50 लाख से अधिक का कारोबार

Published by : KALI KINKER MISHRA Updated At : 13 Feb 2026 9:18 PM

विज्ञापन

वेलेंटाइन डे की तैयारी पूरी.

विज्ञापन

-वेलेंटाइन डे आज. जम कर हुई उपहारों की खरीदारी, लाखों के बिके टॉफी व गिफ्ट-पार्क, रेस्टोरेंट, होटल व रिसोर्ट में की गयी है आकर्षक तैयारी

वेलेंटाइन डे आज है. इसे लेकर पार्क से लेकर बाजार तक में तैयारी है. बाजार में वेलेंटाइन डे पर एक से एक आकर्षक गिफ्ट युवाओं को भा रहा है. फूल बाजार में रंग-बिरंगे गुलाब की धूम है, तो टॉफी, केक व अन्य गिफ्ट आइटम्स की खरीदारी भी युवाओं ने जमकर की. ऐसे में अनुमान है कि वेलेंटाउन डे को लेकर 50 लाख से अधिक का कारोबार होगा.

फूल बाजार में तैयार हुआ 5000 तक का गुलदस्ता, तो बेंगलुरु से आये छह प्रकार के गुलाब

फूल कारोबारी आशीष कुमार ने बताया कि फूल बाजार में वेलेंटाउन डे को लेकर युवाओं ने अपने दोस्तों के लिए 5000 रुपये तक का गुलदस्ता सजवाया है. इसमें आकर्षक टेडी व पसंदीदा टॉफी सजाया गया है. इस बार बाजार में छह रंग के डच गुलाब लाल, उजला, क्रीम कलर, पीला, लाइट पिंक, बेबी पिंक कलर के गुलाब युवाओं को भा रहा है. 80 से 100 रुपये पीस तक बिक रहे हैं. इसे गुलाब बटन के रूप में भी सजाया जा रहा है. दुकानदारों का कहना है कि एक-एक फूल दुकानदार एक दिन में 10 हजार से अधिक का कारोबार कर लेंगे. ऐसे में भागलपुर में 200 से अधिक फूल दुकानदार हैं. फूल दुकानदार गणेश मालाकार ने बताया कि वेलेंटाइन डे को लेकर लाल व गुलाबी गुलाब का स्टॉक किया गया है. कोलकाता का गुलाब प्रति पीस 10 रुपये में उपलब्ध है.

बाजार में भाया म्यूजिकल कपल व वाइव्रेंट हर्ट

शुक्रवार को शहर के विभिन्न पार्क व उद्यानों में किस डे पर भी प्रेमी जोड़ों को देखा गया, तो बाजार में युवाओं ने अपने-अपने दोस्तों व प्रेमी-प्रेमिका के लिए उनके पसंद के गिफ्ट खरीदने में व्यस्त दिखे. गिफ्ट कारोबारी विजय मंगल शर्मा ने बताया इस बार वेलेंटाइन डे पर म्यूजिकल कपल व वाइव्रेंट हर्ट युवाओं को खूब भा रहा है. म्यूजिकल कपल आकर्षक रंग में है, जो युवाओं को खूब भा रहा है. इसमें बटन दबाते ही युवक-युवती को प्यार भरे गीत गाते हैं. इसी तरह धड़कता हुआ दिल युवाओं को खूब पसंद है. म्यूजिकल कपल 500 रुपये पीस, वाइव्रेंट हर्ट 200 रुपये तक, वेलेंटाइन जैल कैंडल 200 से 300 रुपये में उपलब्ध है. उद्यमी अजय आलोक ने बताया कि उनके टॉफी का बाजार में दबदबा रहा. इसके अलावा विभिन्न ब्रांड के चॉकलेट व टॉफी भी युवाओं ने खरीदा. अधिकतर युवाओं ने 300 रुपये तक की टॉफी खरीदी. हालांकि बाजार में 1000 रुपये तक के टॉफी भी उपलब्ध हैं.

पार्क में बरती जा रही सावधानी

.होटल के संचालक बंटी शर्मा बताते हैं कि वेलेंटाइन डे पर होनेवाली अशांति को देखते हुए सजग हैं. इसलिए इस दिन युवा जोड़े के आने पर खास सावधानी बरती जायेगी. शाम को फैमिली कस्टमर के लिए खास व्यवस्था की गयी है. वहीं चिल्ड्रेन पार्क के मैनेजर ने बताया कि सामान्य दिनों में युवा आते हैं, तो कोई दिक्कत नहीं होती.

रेस्टोरेंट में सजेगा वेलेंटाउन स्पेशल डिश, 15 प्रतिशत तक की छूट का ऑफर

शहर के रेस्टोरेंट, होटल व रिसोर्ट में वेलेंटाउन डे को लेकर विशेष तैयारी है. मेट्रो मिर्ची 2.0 के संचालक बंटी शर्मा ने बताया कि उनके यहां पनीर दिलरूबा, पनीर दिवानी, पनीर मस्तानी, चिकेन दिलरूबा, चिकेन मस्तानी आदि वेलेंटाउन डे को लेकर विशेष डिश होगा. यहां 1000 से अधिक पर 15 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. वहीं मेट्रो प्लाजा के संचालक सचिन राज ने बताया कि उनके यहां युवाओं के लिए कैंडल नाइट डिनर की सुविधा मिलेगी. साथ ही जो मेन्यू है, उसी के अनुसार ऑर्डर पर डिश उपलब्ध कराया जायेगा. युवाओं के लिए संगीतमय माहौल रहेगा.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन